Kareena Kapoor Birthday: 43 की हुई बेबो

21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था जन्म

Kareena Kapoor Birthday: 43 की हुई बेबो

करीना कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत साल 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी से की। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अभिषेक बच्चन ने निभायी थी जो उनकी भी पहली फिल्म थी।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर आज 43 साल की हो गई। 21 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता और बहन करिशमा कपूर जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण करीना अक्सर अपनी बहन के साथ शूङ्क्षटग देखने जाया करती थीं। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। करीना कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत साल 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी से की। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अभिषेक बच्चन ने निभायी थी जो उनकी भी पहली फिल्म थी। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी।

साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म मुझे कुछ कहना है करीना के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। साल 2001 में करीना को सुभाष घई की फिल्म यादें में काम करने का अवसर मिला लेकिन कमजोर पटकथा के कारण यह फिल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर गई। हालांकि उस साल उनकी कभी खुशी कभी गम और अजनबी. जैसी सुपरहिट फिल्में भी प्रदर्शित हुयी लेकिन कामयाबी का श्रेय इन फिल्मों के अभिनेताओं को अधिक दिया गया।साल 2002 में करीना कपूर के करियर के लिये महत्वपूर्ण साल साबित हुआ। इस साल उनकी जीना सिर्फ मेरे लिये और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी हिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। साल 2003 में करीना को सूरज बडक़ाात्या की फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे थे बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी।

साल 2004 में करीना के अभिनय के नये आयाम देखने को मिले। इस साल करीना की युवा, चमेली, हलचल और एतराज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म चमेली में करीना ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिये उन्हें फिल्म फेयर का पुरस्कार भी दिया गया।साल 2006 में करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म ओंकारा प्रदर्शित हुयी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओंकारा में करीना को उनके दमदार अभिनय के लिये फिल्मफेयर की ओर से क्रिटिक्स अवार्ड द्वारा गया। इसी साल प्रदर्शित फिल्म डॉन में करीना कपूर ने कैमियो किया। इस फिल्म में करीना ने हेलन के सुपरहिट गाने ये मेरा दिल यार का दीवाना पर डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म जब वी मेट करीना कपूर के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के अपोजिट शाहिद कपूर थे। दोनो की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।साल 2008 में करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म गोलमाल रिटर्नस प्रदर्शित हुयी।साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म थ्री इडियटस करीना कपूर के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट आमिर खान थे। थ्री इडियट बॉलीवुड के इतिहास में 200 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म थी।

Read More कार्तिक आर्यन ने अहमदाबाद में उठाया जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा का लुत्फ, मिठाई के साथ पोज देते आए नजर 

साल 2010 में प्रदर्शित और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल 3 के लिये करीना कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। साल 2011 में प्रदर्शित फिल्म बाडीगार्ड करीना के करियर की सर्वाधिक कामयाब फिल्मों में शुमार की जाती है। करीना और सलमान की जोड़ी को बाडीगार्ड में काफी पसंद किया गया। साल 2011 में करीना कपूर को शाहरूख खान के साथ रा.वन में काम करने का अवसर मिला। अनुभव सिन्हा के निर्देशन बनी इस फिल्म में करीना कपूर पर फिल्माया गाना छम्मक छल्लो बेहद लोकप्रिय हुआ था। साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म हीरोइन हालांकि टिकट खिड़की पर कामयाब नही हो सकी लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली। साल 2013 में करीना कपूर की गोरी तेरे प्यार में और सत्याग्रह जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही दिखा सकी। साल 2014 में करीना की ङ्क्षसघम रिटनर्स. प्रदर्शित हुयी है और इसने टिकट खिड़की पर 140 करोड़ रूपये की कमाई की।साल 2015 में करीना की फिल्म बजरंगी भाइजान प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 320 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इसके बाद करीना ने की एंड का, उड़ता पंजाब,वीरे दी वेडिंग,गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। साल 2022 में करीना कपूर फिल्म लाल ङ्क्षसह चड्डा प्रदर्शित हुयी। करीना की आने वाली फिल्मों में जानेजान और द क्रू प्रमुख है।

Read More 53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई