कार्तिक आर्यन ने क्रोएशिया में तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग की पूरी

वेलेंटाइन वीक के दौरान होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन ने क्रोएशिया में तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग की पूरी

इसके साथ कैप्शन लिखा है, स्प्लिट, विस, हवार, ब्राक, बोल, सुपेतार, डबरोवनिक और जाग्रेब, इस तरह एक महीने से अधिक लंबे और रोमांचक क्रोएशियाई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने क्रोएशिया में अपनी आने वाली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी शेड्यूल की शूटिेंग पूरी कर ली है। कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक क्रोएशिया में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का क्रोएशिया का शेड्यूल पूरा हो गया है। कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू के साथ फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ लिखा है, फिल्म का क्रोएशिया शेड्यूल पूरा हुआ। गणपति बप्पा मोरया। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने एक अन्य पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे शिप पर लेटे नजर आ रहे हैं। वे शर्टलेस होकर पोज देते दिखे हैं।

इसके साथ कैप्शन लिखा है, स्प्लिट, विस, हवार, ब्राक, बोल, सुपेतार, डबरोवनिक और जाग्रेब, इस तरह एक महीने से अधिक लंबे और रोमांचक क्रोएशियाई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई। फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नम: पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह