मनीष पॉल ने ‘जुग जुग जियो’ के 3 साल पूरे होने पर रीकैप वीडियो किया शेयर, कहा- क्या शानदार अनुभव था 

वरुण धवन और मनीष पॉल की भाई-चारे वाली केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था

मनीष पॉल ने ‘जुग जुग जियो’ के 3 साल पूरे होने पर रीकैप वीडियो किया शेयर, कहा- क्या शानदार अनुभव था 
मनीष पॉल ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के 3 साल पूरे होने पर फिल्म का रीकैप वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के 3 साल पूरे होने पर फिल्म का रीकैप वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक खास थ्रोबैक पल शेयर किया। मनीष ने फिल्म का एक रीकैप वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या शानदार अनुभव था यह फिल्म! धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने करण जौहर, राज मेहता, धर्मा प्रोडक्शंस समेत बाकी टीम को टैग किया।

फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में मनीष पॉल और वरुण धवन की भाई-चारे वाली केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और वरुण के साथ उनकी मजेदार जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मनीष ने इस फिल्म को अपने करियर के टर्निंग पॉइंट के तौर पर याद किया है।

मनीष पॉल जल्द ही वरुण धवन के साथ दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण और जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, साथ ही वरुण और डेविड धवन के साथ एक और कॉमिक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी दिखेंगे।

Read More ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक

 

Read More अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या : साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, टीवी जगत में शोक की लहर 

Read More ‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सॉफ्टवेयर तक अवैध पहुंच के मामले में TCS की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। प्रांतीय...
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल