हॉलीवुड फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत कर रही है मिथुन चक्रवर्ती की बेटी

शार्ट फिल्म द गेस्ट से करेंगी डेब्यू

हॉलीवुड फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत कर रही है मिथुन चक्रवर्ती की बेटी
फिल्म द गेस्ट कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहना पा चुकी है। दिशानी ने फिल्म मेकिंग के गुर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड शार्ट फिल्म द गेस्ट से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।

फिल्म द गेस्ट कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहना पा चुकी है। दिशानी ने फिल्म मेकिंग के गुर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताया है। दिशानी चक्रवर्ती ने अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले मुंबई में जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो और फिर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में अभिनय और फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण लिया है। उन्हें दो विज्ञापन फिल्मों में भी काम करने का मौका मिल चुका है। 

दिशानी चक्रवर्ती ने कहा, '''लॉस एंजिल्स में अपना करियर शुरू करने का अपरंपरागत रास्ता चुनना सबसे आसान यात्रा नहीं रही है। लेकिन मुझे उन कहानियों और किरदारों के लिए इतना जुनून है कि मैं हर बढिय़ा किरदार निभाना चाहती हूं। मैं अपने पिता से बहुत कुछ सीख कर बड़ी हुई हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने काम के माध्यम से इसे प्रदर्शित कर सकूंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी