पूजा हेगड़े की फिल्म रेट्रो के कनीमा गाना के लिरिकल वीडियो ने हासिल किए 40 मिलियन व्यूज

फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज

पूजा हेगड़े की फिल्म रेट्रो के कनीमा गाना के लिरिकल वीडियो ने हासिल किए 40 मिलियन व्यूज
अब जब कनीमा का लिरिकल वीडियो 40 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, तो पूजा हेगड़े ने इस उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट किया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म रेट्रो के कनीमा गाना के लिरिकल वीडियो ने 40 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिये हैं। पूजा हेगड़े अपनी आगामी फिल्म रेट्रो की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके गाने कनीमा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, खासकर यूट्यूब पर। इस गाने में जबरदस्त बीट्स धमाकेदार म्यूजिक और पूजा हेगड़े का हुकस्टेप है जिसने गाने की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है। अब तक हालिया रिलीज हुए लिरिकल वीडियोज में कनीमा का वीडियो यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

इस बेहतरीन सफलता के अलावा, सोशल मीडिया पर पूजा के फैंस उनका हुकस्टेप दोहराते नजर आ रहे हैं और गाने की कैची बीट्स का मजा ले रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे पूजा ने शूटिंग के दौरान किया था। ऑडियंस ने गाने के हुकस्टेप को रिक्रिएट करना शुरू कर दिया है और ये एक ट्रेंड बन गया है। यूट्यूब पर वीडियो आए एक महीने हो चुके हैं, लेकिन तब से लेकर अब तक यह गाना सोशल मीडिया पर रेट्रो वेडिंग वाइब और पूजा के ऑथेंटिक डांस मूव्स के चलते वायरल होता जा रहा है। दर्शकों ने यहां तक कहा कि पूजा हेगड़े ने अपने को-स्टार सूर्या को अपने डांस से ओवरशैडो कर दिया।

अब जब कनीमा का लिरिकल वीडियो 40 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, तो पूजा हेगड़े ने इस उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट किया। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और केवल छह दिनों में ही यूट्यूब पर 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में पूजा हेगड़े प्यार और मासूमियत का स्पर्श लेकर आई हैं, जिसमें सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक हैं कार्तिक सुब्बाराज और रेट्रो एक मई को रिलीज होने वाली है। रेट्रो के अलावा पूजा हेगड़े जल्द ही एक बॉलीवुड रोम-कॉम फिल्म हाय जवानी तो इश्क होना है में भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूजा ने शुरू कर दी है और इसमें उनके अपोजटि  वरुण धवन होगे। फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं और यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात