पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह 

फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह 

अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी के बीटीएस वीडियो साझा किए हैं। बो स्टाफ एक्शन ट्रेनिंग की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई है। फैंस उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं। पौराणिक थीम पर आधारित यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बिहाइंड-द-सीन्स ( बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिन्होंने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

सामने आए बीटीएस क्लिप्स में पुलकित सम्राट को बो स्टाफ के साथ जबरदस्त कॉम्बैट मूव्स रिहर्स करते और एक्शन कोरियोग्राफी को परफेक्ट करते देखा जा सकता है। हालांकि, पुलकित ने इसे पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए सुबह की ट्रेनिंग से लेकर होटल के कमरों में देर रात तक काफी प्रैक्टिस की है।

पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर इन वीडियोज को शेयर करते हुए  लिखा है- जब पहली बार मुझे पता चला कि केतु बो स्टाफ के साथ फाइट करेगा, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं इससे इतना गहराई से जुड़ जाऊंगा। जो चीज एक एक्शन जरूरत के तौर पर शुरू हुई थी, वो धीरे-धीरे एक जुनून बन गई। अपने एक्शन मूव्स को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने न सिर्फ कई रेफरेंस वीडियोज देखे, बल्कि जहां कहीं समय मिलता बो स्टाफ के साथ प्रैक्टिस करने में जुट जाता। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने इसके साथ इतनी प्रैक्टिस कर ली थी कि शूटिंग शुरू होते-होते मेरे लिए यह सिर्फ एक प्रॉप नहीं रहा, बल्कि केतु का ही एक भाग बन गया था। यकीन मानिए स्क्रीन पर दिखने वाले कुछ सेकंड्स के पीछे हफ्तों की मेहनत, चोटें और ढेर सारा पैशन छुपा होता है। यही एक एक्टर होने का जादू है, क्योंकि हर किरदार आपको कुछ नया सिखाता है।

गौरतलब है कि ‘राहु केतु’ प्राचीन पौराणिक कथाओं को एक नए और फ्रेश सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करती है, साथ ही उनकी आध्यात्मिक भावना को भी बनाए रखती है। दमदार अभिनय, बारीकी से कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीक्वेंस और भव्य मायथोलॉजिकल विजुअल्स के साथ यह फिल्म परंपरा और आधुनिक कहानी कहने की शैली के बीच एक प्रभावशाली सेतु बनाती है।

Read More रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

फिलहाल पुलकित सम्राट के इन बीटीएस वीडियोज को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस उनकी मेहनत, समर्पण और किरदार के प्रति ईमानदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यही नहीं, बो स्टाफ के साथ उनकी ट्रेनिंग की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More ‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

 

Read More जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
भाजपा ने महाराष्ट्र राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी। केंद्रीय चुनाव...
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद