आर माधवन उम्र के हिसाब से चाहते है फिल्मों में रोल करना, यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करने पर जोर

माधवन एक्टर नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने कभी भी किसी से एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली

आर माधवन उम्र के हिसाब से चाहते है फिल्मों में रोल करना, यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करने पर जोर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह फिल्मों में यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह फिल्मों में यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते हैं। आर माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये दो दशक से अधिक का समय हो गया है। आर माधवन ने फिल्मों में यंग एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने और उम्र के हिसाब से फिल्मों में रोल करने के बारे में बात की है। माधवन ने बताया है कि वह एक्टर नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने कभी भी किसी से एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है।

  आर माधवन ने कहा, ''मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल्स करना चाहता हूं। मैं किसी यंग एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहता हूं। यदि मुझे कोई रोमांटिक फिल्म ऑफर हो रही है तो, वो मेरी उम्र के हिसाब से होनी चाहिए या उसमें ऐसा कंटेंट होना चाहिए जो मेरे लिए सही हो। मैं वहां जाता हूं, जहां मैं इमोशनली कनेक्ट होता हूं। यदि कोई रोल मुझे अपील करता है, तो ही मैं उसे करता हूं।मैं कभी एक एक्टर नहीं बनना चाहता था और न ही मैंने एक्टर बनने के लिए कभी कोई ट्रेनिंग ली थी। इंडस्ट्री में मेरी फैमिली से कोई नहीं था और न ही मैं किसी को जानता था फिर भी मैं अभी तक यहां टिका हुआ हूं। इसका मतलब है कि मैंने कोई तो सही डिसीजन लिया होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
जयपुर नगर निगम (आदर्श नगर जोन) ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए वार्ड 121 में कठपुतली नुक्कड़ नाटक का...
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर