रणदीप हुड्डा ने अपने नए लुक के साथ बढ़ाया फैंस का उत्साह, सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल 

आधे गंजे सिर और तीव्र भाव-भंगिमा के साथ नजर आ रहे 

रणदीप हुड्डा ने अपने नए लुक के साथ बढ़ाया फैंस का उत्साह, सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल 
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने नए लुक के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने नए लुक के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने नए और चौंकाने वाले लुक से हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह आधे गंजे सिर और तीव्र भाव-भंगिमा के साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है- इस मंगलवार की चाय में क्या खास है,क्योंकि पक तो सिर्फ कॉफी ही नहीं रही है।

हालांकि, इस पोस्ट में कोई खुलासा नहीं किया गया, लेकिन फैंस ने तुरंत अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि यह जबरदस्त लुक किसी आगामी फिल्म का हिस्सा हो सकता है। रणदीप से जुड़े सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि यह लुक एक नए प्रोजेक्ट के लुक टेस्ट का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

अपने किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप ने पहले भी ‘सरबजीत’, ‘मैं और चाल्र्स’ और ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों के लिए खुद को पूरी तरह बदल दिया था। यह नया लुक भी उसी समर्पण का एक और उदाहरण लगता है।

फैंस रणदीप के रहस्यमय कैप्शन का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इतना तो तय है, कुछ बड़ा और दमदार पक रहा है और उसके पीछे रणदीप हुड्डा का नाम जरूर है।

Read More जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

 

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

Read More फिल्म 'बेबी डू डाई डू्' का प्रमोशन इवेंट : हुमा कुरैशी का खुलासा- बेबी सिर्फ हत्यारी नहीं, अपनी शर्तों पर जीने वाली एक इंसान है

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित