नए निर्देशक के साथ काम करना पसंद करती है रानी मुखर्जी

नये डायरेक्टर अपनी फिल्म में सब कुछ झोंक देते हैं-रानी

नए निर्देशक के साथ काम करना पसंद करती है रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने कहा, करण जौहर के निर्देशन वाली पहली फिल्म कुछ कुछ होता में मैंने काम किया जो बहुत बड़ी हिट थी। मैंने शाद अली के साथ उनकी पहली फिल्म साथिया में काम किया था।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उन्हें नये निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है। रानी मुखर्जी ने बताया है कि नए निर्देशक हमेशा कुछ ना कुछ नया और बेहतर खोजते रहते हैं। नये डायरेक्टर अपनी फिल्म में सब कुछ झोंक देते हैं। उनकी फ्रेशनेस फिल्म में न•ार आती है। मैं हमेशा नए निर्देशकों के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड रहती हूं । क्योंकि मेरा मानना है कि वे हमेशा कुछ अधिक करने के लिए भूखे होते हैं । शायद यही वजह है कि मैंने इतने सारे नए या पहली बार डायरेक्शन करने वाले निर्देशकों के साथ काम किया है, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।

रानी मुखर्जी ने कहा, करण जौहर के निर्देशन वाली पहली फिल्म कुछ कुछ होता में मैंने काम किया जो बहुत बड़ी हिट थी। मैंने शाद अली के साथ उनकी पहली फिल्म साथिया में काम किया था। यदि आप उन नए डायरेक्टर की लिस्ट देखेंगे, जिनके साथ मैंने काम किया है, तो आप पाएंगे कि इन सभी ने मेरे करियर, मेरी एक्टिंग को बखूबी आकार दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच प्रसूताओं की किडनी फेल होने और पांच महिलाओं...
केन्या में इबोला से पहली मौत की पुष्टि, डीआर कांगो से लौटे मरीज की नैरोबी में मौत
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डीके शिवकुमार, बोले-कोई ताकत नहीं दबा सकती आवाज
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा
इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर निकलें युवा, रोजगार देने वाले बनें : भजनलाल