ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज को करेंगी प्रोड्यूस : यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी सीरीज 

अभिनेत्री हमेशा से मजबूत और असरदार कहानियों का समर्थन करती रही  

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज को करेंगी प्रोड्यूस : यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी सीरीज 

बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज प्रोड्यूस करने जा रही हैं, जो यात्रा, संस्कृति और लोगों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी। यह बतौर क्रिएटर नॉन-फिक्शन में उनकी एंट्री है। ‘गल्र्स विल बी गल्र्स’ के बाद यह उनके क्रिएटिव सफर का नया अध्याय होगा। सीरीज का फॉर्मेट और प्लेटफॉर्म जल्द घोषित किया जाएगा।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज को प्रोड्यूस करने जा रही हैं, जो यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी। अपने बेबाक और अर्थपूर्ण कहानी चयन के लिए जानी जाने वाली ऋचा इस सीरीज के जरिए एक नए क्षेत्र में कदम रख रही हैं, जहां असली अनुभवों और सांस्कृतिक खोज का मेल होगा।

यह सीरीज बतौर क्रिएटर नॉन-फिक्शन स्पेस में ऋचा चड्ढा की एंट्री को दर्शाती है और एक अभिनेत्री से आगे बढ़कर एक मल्टी-टैलेंटेड फिल्म पर्सनैलिटी के रूप में उनके सफर को और मजबूत करती है। यह शो भारत की समृद्ध संस्कृति, अलग-अलग समुदायों, परंपराओं और लोगों के जीवन अनुभवों की एक दिलचस्प झलक पेश करेगा, जिसमें ऋचा की गहरी समझ और संवेदनशील नजर साफ दिखाई देगी।

ऋचा हमेशा से मजबूत और असरदार कहानियों का समर्थन करती रही हैं और वह फिक्शन के साथ-साथ नॉन-फिक्शन में भी नए प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘गल्र्स विल बी गल्र्स’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना और पहचान मिली थी, जो उनके ईमानदार और बेबाक स्टोरीटेलिंग के विजन को दर्शाती है। इस नई सीरीज के साथ वह अपने क्रिएटिव दायरे को और आगे बढ़ाना चाहती हैं।

ऋचा चड्ढा ने इस नए क्रिएटिव चैप्टर पर बात करते हुए कहा- मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कहानियां हर जगह होती हैं - लोगों में, जगहों में और उन संस्कृतियों में, जिन्हें हम अक्सर समझने के लिए रुकते ही नहीं। इस नॉन-फिक्शन सीरीज के जरिए मैं उस दुनिया को जिज्ञासा और संवेदना के साथ देखना चाहती हूं। एक कलाकार के रूप में खुद को लगातार परखना, आगे बढ़ना और नए प्रयोग करना बहुत जरूरी है। ‘गल्र्स विल बी गल्र्स’ बतौर निर्माता मेरा पहला कदम था और यह नई सीरीज उसी दिशा में एक और रोमांचक छलांग है। मैं यात्रा, विरासत और मानवीय जुड़ाव से जुड़ी सच्ची कहानियों को सामने लाने के लिए उत्साहित हूं।

Read More पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

ऋचा का यह आगामी प्रोजेक्ट अलग-अलग जगहों, इतिहास और अनसुनी कहानियों को सामने लाएगा, जिससे दर्शकों को दुनिया को एक नए नजरिए से देखने की प्रेरणा मिलेगी। इस सीरीज से जुड़ी बाकी जानकारियां, जैसे इसका फॉर्मेट और प्लेटफॉर्म, जल्द ही साझा की जाएंगी।

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

 

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना