कंतारा : चैप्टर 1 के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी,पोस्टर में एकदम अलग ही अवतार में दिखे

मेकर्स ने कंतारा : चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट किया

कंतारा : चैप्टर 1 के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी,पोस्टर में एकदम अलग ही अवतार में दिखे
होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म कंतारा : चैप्टर 1 के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। उनकी एक्टिंग ने हर सीन को यादगार बना दिया और फिल्म को एक सिनेमैटिक मास्टरपीस का दर्जा दिलाया।

कंतारा की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने कंतारा : चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट कर दिया। फिल्म के पोस्टर ने तो सबको चौंका दिया, जिसमें ऋषभ शेट्टी एकदम अलग ही अवतार में दिखे, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई। इस फिल्म के ऋषभ ने वॉर सीन के लिए महीनों तक मेहनत से ट्रेनिंग की है, जिससे ये साफ है कि इस बार वो दर्शकों को एक और जोरदार एक्शन और बेहतरीन अनुभव देने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी ने कंतारा : चैप्टर 1 के वॉर सीन के लिए कई महीनों तक कड़ी मेहनत की है। वॉर सीन में घुड़सवारी, कलारीपयट्टु और तलवारबाजी जैसे मुश्किल स्टंट शामिल हैं और इन सबको ऋषभ ने खुद सीखा है। कंतारा : चैप्टर 1 की कहानी कर्नाटका के कदम्ब काल में सेट है। कदम्ब शासक कर्नाटका के कई हिस्सों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता था। कंतारा : चैप्टर 1 दो अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Read More कंगना रनौत का दावा, विपक्ष के राजनीतिक पैंतरे नहीं आने वाले काम; जनता मोदी-योगी के साथ

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवक का अपहरण, 3 आरोपी गिरफ्तार युवक का अपहरण, 3 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। भांकरोटा थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण का मामला देखने को मिला है। करीब...
कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर