‘बॉर्डर 2’ के सॉन्ग लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, कहा- अहान ने संघर्ष से पाया यह बड़ा मौका

अभिनेता अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ पहुंचे

‘बॉर्डर 2’ के सॉन्ग लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, कहा- अहान ने संघर्ष से पाया यह बड़ा मौका

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘जाते हुए लम्हों’ के लॉन्च पर आयोजित स्क्रीनिंग में अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ नजर आए। इस मौके पर सुनील ने बेटे के संघर्ष का जिक्र करते हुए नेपोटिज्म पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि ‘बॉर्डर 2’ जैसी देशभक्ति फिल्म अहान के लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी है।

मुंबई। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के नए गाने ‘जाते हुए लम्हों’ के लॉन्च के मौके पर एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अभिनेता अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ पहुंचे। इस दौरान सुनील शेट्टी अपने बेटे के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर बनी आम धारणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों को लगता है स्टार किड्स को आसानी से काम मिल जाता है, जबकि अहान ने अपने करियर में कई कठिन दौर देखे हैं। सुनील ने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्म मिलना गर्व की बात है और इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता।

फिल्म को लेकर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि इतनी बड़ी देशभक्ति फिल्म में काम करना बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने अहान को समझाया कि यह सिर्फ वर्दी पहनने की बात नहीं, बल्कि देश के सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मान देने का मौका है। सुनील ने उम्मीद जताई कि अहान अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे और फिल्म दर्शकों के दिलों में जरुर जगह बनाएगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आईटीबी बर्लिन 2026 में भारत को जीवंत सभ्यता और समृद्ध विरासत का संगम बताया।...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत