स्टार प्लस के नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ का प्रोमो रिलीज, एक इमोशनल और उम्मीदों से भरी कहानी का होने जा रहा आगाज

शो 23 जून से हर शाम 7 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा

स्टार प्लस के नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ का प्रोमो रिलीज, एक इमोशनल और उम्मीदों से भरी कहानी का होने जा रहा आगाज

स्टार प्लस के नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ का प्रोमो रिलीज हो गया है।

मुंबई। स्टार प्लस के नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ का प्रोमो रिलीज हो गया है। स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नई इमोशनल कहानी लेकर आ रहा है, ‘तू धड़कन मैं दिल’। यह शो एक छोटी सी बच्ची दिल की कहानी है, जो नन्ही सी उम्र में भी हिम्मत और मासूमियत की मिसाल बन जाती है। इस किरदार को आराध्या पटेल निभा रही हैं, जो अपनी प्यारी एक्टिंग और भावों से दिल जीत रही हैं।

नए प्रोमो में दिल बारिश के बीच एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर बिल्ली के पीछे भागती नजर आती है, अपने छोटे से बैग को संभालते हुए। तेज बारिश और बिजली की गडग़ड़ाहट के बीच, दिल अपनी खोई हुई मां के बारे में बात करती है और उनके एक ड्रॉइंग को अपने सीने से लगाकर रखती है। वो मासूमियत से कहती है कि जैसे ही बारिश रुकेगी, उसे अपने मम्मी-पापा मिल जाएंगे। एक और इमोशनल पल में, दिल एक परिवार को साथ में नाश्ता करते हुए देखती है। उसकी आंखों में अकेलापन झलकता है, लेकिन वो मुंह फेरने की बजाय अपने बैग से खाना निकालती है और अपने पास बैठी बिल्ली को प्यार से खिला देती है। दिल एक ‘सनशाइन गर्ल’ है, जो नन्ही सी उम्र में भी हिम्मत, प्यार और उम्मीद से भरी है। उसकी मौजूदगी हर फ्रेम में एक अलग सी गर्माहट ले आती है।

दिल की यह पूरी कहानी उसके मम्मी-पापा को ढूंढने के इरादे से शुरू होती है, लेकिन आखिर दिल अकेली क्यों है ? उसके परिवार के साथ ऐसा क्या हुआ ? क्या उसकी मासूमियत, हिम्मत और प्यार उसे उसके अपने से फिर मिलवा पाएंगे ?

‘तू धड़कन मैं दिल’ एक इमोशनल और उम्मीदों से भरी कहानी है, जो हर उम्र के दर्शकों के दिल को छूने वाली है। यह शो 23 जून से हर शाम 7 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Read More देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 

 

Read More ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड

Read More धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी
जेडीए ने द्रव्यवती नदी किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोड व बॉक्स कल्वर्ट निर्माण सहित कई विकास...
48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से हुआ भक्तामर, स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान
टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील