फिल्म ‘मस्ती 4’ का गाना ‘नागिन’ रिलीज, मीट ब्रदर्स और दानिश साबरी का धमाकेदार ट्रैक दर्शकों को झूमने पर करेगा मजबूर 

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मुख्य भूमिका 

फिल्म ‘मस्ती 4’ का गाना ‘नागिन’ रिलीज, मीट ब्रदर्स और दानिश साबरी का धमाकेदार ट्रैक दर्शकों को झूमने पर करेगा मजबूर 

फिल्म ‘मस्ती 4’ का नया गाना ‘नागिन’ रिलीज हो गया है। मीट ब्रदर्स, दानिश साबरी, अमित गुप्ता और आदित्य जैन द्वारा गाया यह हाई-वोल्टेज, बोल्ड और एनर्जेटिक ट्रैक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने के रंगीन और स्टाइलिश विजुअल्स फिल्म की मस्ती और स्वैग को और बढ़ा रहे हैं।

मुंबई। फिल्म ‘मस्ती 4’ का नया गाना ‘नागिन’ रिलीज हो गया है। ‘मस्ती 4’ की टीम ने अब दर्शकों की भारी डिमांड पर इसका बहुप्रतीक्षित नया गाना ‘नागिन’ रिलीज कर दिया है। ‘पकड़ पकड़’, ‘रसिया बलमा’ और ‘वन इन करोड़’ जैसे वायरल हिट्स के बाद यह ताजा ट्रैक फिल्म की म्यूजिकल लाइनअप में एक और धमाकेदार तड़का जोड़ता है, जो फ्रेंचाइजी की एनर्जी और मस्ती को और ऊंचा उठा रहा है।

मीट ब्रदर्स द्वारा कंपोज और मीट ब्रदर्स, दानिश साबरी, अमित गुप्ता और आदित्य जैन द्वारा गाया गया ‘नागिन’ एक हाई-वोल्टेज, जोशीला और धमाकेदार गाना है। यह गाना अपने बेबाक अंदाज, फ्लर्टी वाइब और मास अपील के साथ ‘मस्ती यूनिवर्स’ की पहचान को पूरी तरह दर्शाता है। धड़कते बीट्स और चुलबुले माहौल का यह ताजा मिक्स सुनते ही झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने के विजुअल्स भी उतने ही रंगीन, स्टाइलिश और एनर्जेटिक हैं, जहां ‘मस्ती 4’ की कास्ट अपनी धांसू स्क्रीन प्रेजेंस और स्वैग से गाने को और भी खूबसूरत बना रही है।

मीट ब्रदर्स ने कहा- ‘नागिन’ को हमने पूरी तरह उसी पागलपन और एनर्जी को मैच करने के लिए बनाया है, जिसे दर्शक ‘मस्ती 4’ में पसंद कर रहे हैं। यह बोल्ड है, कैची है और इसमें वही देसी डांस ग्रूव है, जिससे लोग तुरंत कनेक्ट होते हैं। हम एक ऐसा ट्रैक चाहते थे, जो मजेदार, फेस्टिव और बिल्कुल लार्जर-दैन-लाइफ हो और ‘नागिन’ बिल्कुल वही फील देता है।

गायक और लिरिसिस्ट दानिश साबरी ने कहा- ‘नागिन’ बनाते वक्त हमें बहुत मजा आया। यह चटपटा है, क्वर्की है और फिल्म की पूरी दीवानगी को पकड़ता है। इसका हुक खास तौर पर इस तरह लिखा है कि तुरंत जुबान पर चढ़ जाए। लोग हाई-एनर्जी ट्रैक मांग रहे थे और यह उसी का जवाब है।

Read More सलमान खान की फिल्म का बदला नाम : अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज, जानें वजह 

मिलाप मिलन जवेरी निर्देशित ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मुख्य भूमिका है। उनके साथ रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नोरोजी नजर आती हैं, जबकि अरशद वारसी और नरगिस फाखरी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देते हैं।

Read More 61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 

वेवबैंड प्रोडक्शन और जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म को ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल ने प्रोड्यूस किया है।

Read More टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र