क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज : दर्शकों को देखने को मिलेगा रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल 

राम कपूर, अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे

क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज : दर्शकों को देखने को मिलेगा रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल 
क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई। बनिजय एशिया द्वारा यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित और ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज में राम कपूर, अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे। ‘मिस्त्री’ 27 जून 2025 से, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज चर्चित अमेरिकी सीरीज ‘मॉन्क’ का भारतीय रूपांतरण है। इसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज में राम कपूर अतरंगी, लेकिन तेजतर्रार डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री के किरदार में हैं। वहीं मोना सिंह, सहमत के रोल में उनकी निडर और तेज़ साथी बनी हैं। इनके साथ शिखा तलसानिया जोश से भरी शरन्या के किरदार में और क्षितीश दाते जुनूनी पुलिसवाले बंटी की भूमिका में नजर आएंगे।

राम कपूर ने कहा- अरमान अब तक के सबसे अजीब, लेकिन दिलचस्प किरदारों में से एक है, जिसे मैंने निभाया है। उसकी अजीबो-गरीब आदतें सिर्फ आदतें नहीं हैं, बल्कि उसके जीने का तरीका है। एक बेतरतीब दुनिया में अपने लिए कुछ कायदे बनाने का जरिया। वो जहां भी जाता है, वहां की उलझनों से सच्चाई निकाल लाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना और ‘मिस्त्री’ को अपनाना मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है।‘मिस्त्री’ अजीब है, मजेदार है, बेपरवाह है और दिल से जुड़ा हुआ है। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मोना सिंह ने अपने किरदार सहमत के बारे में बताया- सहमत एक मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महिला है, जो कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाती है। वह अरमान मिस्त्री की अजीब आदतों से बचती नहीं, बल्कि उन्हें चुनौती देती है, संतुलन बनाती है और कई बार उसे मात भी दे देती है। वह कहानी में एक मजबूत आधार है, जिसके अपने इरादे और तीखे तेवर हैं। ‘मिस्त्री’ आपको हंसाता है, फिर सोचने पर मजबूर करता है और फिर दोबारा हंसाता है, क्योंकि इसके किरदार जैसे हैं, वैसे ही पूरी ईमानदारी से पेश आते हैं। मुझे लगता है, यही बात दर्शकों को इससे जोड़कर रखेगी।

 

Read More 52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

Read More ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री : निभाएंगे विक्रम मलिक का किरदार, जानें रिलीज डेट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण