Singham Again में स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर का किरदार निभायेंगे टाइगर श्राफ 

सिंघम अगेन अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी

Singham Again में स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर का किरदार निभायेंगे टाइगर श्राफ 

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ फिल्म सिंघम अगेन में स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ फिल्म सिंघम अगेन में स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट सिंघम अगेन लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में टाइगर श्राफ की एंट्री होने जा रही है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में पुलिस वाले का दमदार रोल निभाने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से टाइगर श्राफ का पहला लुक जारी कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया अकाउंट से टाइगर श्रॉफ की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर एसीपी सत्या से। एक सच की तरह अमर। तुम्हारा हमारी टीम में स्वागत है टाइगर सामने आई पहली तस्वीर में टाइगर श्रॉफ पुलिस का बेल्ट थामे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पुलिस की सैंडो में गन थामे दिखे हैं। तीसरी तस्वीर में शर्टलेस पुलिसवाले बनकर वो बेहद इंटेंस दिखे हैं।

सिंघम अगेन 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।

Read More ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज : फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित, मराठी और हिंदी भाषा में होगी रिलीज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल