राम माधवानी की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में काम करेंगे टाइगर श्रॉफ, पहली बार निभाएंगे दमदार आध्यात्मिक किरदार 

फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती 

राम माधवानी की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में काम करेंगे टाइगर श्रॉफ, पहली बार निभाएंगे दमदार आध्यात्मिक किरदार 

बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ निर्देशक राम माधवानी और निर्माता महावीर जैन की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में लीड रोल निभा सकते हैं। फिल्म में उनका अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिलेगा। यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के लिए नया अनुभव माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है और टाइगर इसकी तैयारी में जुटे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के एशन स्टार टाइगर श्रॉफ निर्देशक राम माधवानी की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘नीरजा’ के निर्देशक राम माधवानी और निर्माता महावीर जैन की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में बिल्कुल नए, कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगे। राम माधवानी द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स व राम माधवानी फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर है, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।

कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के लिए काफी तैयारी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

Read More 59 वर्ष की हुई माधुरी दीक्षित : दशकों तक दर्शकों के दिलों पर किया राज, जानें धक-धक गर्ल के यादगार फिल्मी सफर के बारे में

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा