विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज

गाने को ए.आर. रहमान और वैशाली सामंत ने अपनी आवाज दी 

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘छावा’ के ट्रेलर और पहले गाने ‘जाने तू’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, मेकर्स ने ‘छावा’ का दूसरा गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को ए.आर. रहमान और वैशाली सामंत ने अपनी आवाज दी है। इरशाद कामिल और क्षितिज के भावपूर्ण बोलों के साथ,‘आया रे तूफ़ान’ मराठी लोक तत्वों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लेज़मि की लय से भरपूर है।

ए.आर. रहमान ने कहा कि ‘आया रे तूफ़ान’ एक युग का आह्वान है। यह छत्रपति संभाजी महाराज की अडिग भावना को एक शानदार श्रद्धांजलि है। विक्की कौशल ने कहा, ‘आया रे तूफ़ान’ यह हमारे लिए सिर्फ एक गाना नहीं था, यह एक जिम्मेदारी थी, एक आह्वान था। ‘आया रे तूफ़ान’ एक बहुत बड़ी उपलब्धि है - एक ऐतिहासिक प्रतीक का राज्याभिषेक, और इसे जीवंत करने में सक्षम होना शब्दों से परे एक सौभाग्य है। मुझे गर्व है कि महान ए.आर. रहमान सर ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचना और दमदार आवाज के साथ इस गान को आगे बढ़ाया है, जो बेमिसाल बहादुरी के युग का आह्वान करता है।

इरशाद कामिल ने कहा, एक कलात्मक प्रयास से कहीं ज्यादा,‘आया रे तूफ़ान’ के बोल लिखना इतिहास की तीर्थयात्रा थी। निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने कहा, आया रे तूफ़ान एक योद्धा की भावना का पुनरुत्थान है, छत्रपति संभाजी महाराज की अदम्य इच्छाशक्ति की एक संगीतमय झलक है। गायिका वैशाली सामंत ने कहा, मैं ए.आर. रहमान सर की बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और उनके साथ इस खास गाने का हिस्सा बनीं।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Read More प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘बैंडवाले’ का ट्रेलर किया रिलीज, 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगी उपलब्ध 

 

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के लिए चुना आधुनिक और सादगी भरा जश्न, समारोह में आत्मीयता और अपनेपन पर विशेष जोर

Read More शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार किया व्यक्त, जानें अभिनेता ने क्या कहा  

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा