फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, मेकर ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर

जानिए कब होगी फिल्म रिलीज़

फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, मेकर ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर
'जीरो से रीस्टार्ट' फिल्म के बारे में विधु विनोद ने कहा कि कि मेरे लिए यह ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा '12वीं फेल' की सफलता के बाद फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म '12वीं फेल' का प्रीक्वल है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर शेयर हुआ है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'आपने 12वीं फेल देखी और उसे पसंद किया, अब उस कहानी की खोज करें कि कैसे यह लगभग कभी नहीं बनी और एक दृढ़ निश्चयी फिल्ममेकर जिसने कभी हार नहीं मानी! विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट। जीरो से रीस्टार्ट 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में।

'जीरो से रीस्टार्ट' फिल्म के बारे में विधु विनोद ने कहा कि कि मेरे लिए यह ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है। मैं इस कहानी को उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में बाधाओं का सामना किया है। मैं उन्हें कभी हार न मानने और प्रयास करते रहने के लिए कहना चाहता हूं! जैसा कि हम कहते हैं लगे रहो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत