विजय देवरकोंडा स्टारर किंगडम का नया पोस्टर आउट, फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया
किंगडम के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू कर दिया है।
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा स्टारर किंगडम का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। किेंगडम (साम्राज्य) का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। विजय देवरकोंडा को इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा गया। उनके अंदर की रॉ एनर्जी, रग्ड चार्म और बेकाबू जोश, सब कुछ टीजर में झलकता है। ऐसा लग रहा है मानो कोई तूफान आ रहा हो जिसे रोकना नामुमकिन है। इस लुक में विजय पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो गए हैं। फिल्म को लेकर क्रेज पहले से था और अब टीजर ने एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
किंगडम के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है किंगडम के राज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। महानता और मोक्ष की ओर गिनती शुरू 50 दिन शेष। गौतम तिन्ननुरी निर्देशित फिल्म किंगडम 30 मई को रिलीज होगी।
Comment List