49 वर्ष के हुए विवेक ओबेरॉय : फिल्म ‘कंपनी’ से की थी करियर की शुरुआत, जानें किस फिल्म से चमका था किस्मत का सिक्का

अभिनय की कला विरासत में मिली

49 वर्ष के हुए विवेक ओबेरॉय : फिल्म ‘कंपनी’ से की थी करियर की शुरुआत, जानें किस फिल्म से चमका था किस्मत का सिक्का
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय 49 वर्ष के हो गए।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय 49 वर्ष के हो गए। 03 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है। विवेक ने अपने सिनेमा करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की। इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के लिए सम्मानित किए गए। वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘साथियां’ विवेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए।

वर्ष 2004 विवेक के करियर के लिए अच्छा वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म ‘मस्ती’ प्रदर्शित हुई। एडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया, वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। वर्ष 2004 में विवेक को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पूर्व मिस व्लर्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यूं हो गया’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2005 में विवेक को शो मैन सुभाष घई की फिल्म ‘किसना’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।

वर्ष 2006 में प्रदर्शित विशाल भारद्धाज की फिल्म ‘ओमकारा’ में विवेक ने एक बार फिर से अपने अभिनय का जौहर दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय गुप्ता की फिल्म ‘शूट आउट एट बडाला’ में विवेक ने अंडरवल्र्ड डॉन माया डोलास का किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए। वर्ष 2013 विवेक के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘क्रिश 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। विवेक ने अपने सिनेमा करियर में लगभग 40 फिल्मों में अभिनय किया। उनके करियर की अन्य फिल्मों में ‘दम’, ‘डरना मना है’, ‘काल’, ‘होम डीलेवरी’, ‘प्यारे मोहन’, ‘नक्शा’, ‘फुल एंड फाइनल’, ‘मिशन इस्तानबुल’ , ‘कुर्बान’, ‘प्रिंस’, ‘रक्त चरित्र’, ‘रक्त चरित्र 2’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘ग्रेट ग्रांड मस्ती’, ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’, ‘रूसतम’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

Read More वरिष्ठ अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन : ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली वैश्विक पहचान, हॉलीवुड में शोक की लहर

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

Read More राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता