जानिए राजकाज में क्या है खास

जानिए राजकाज में क्या है खास
सूबे में भगवा वाले कुछ भाई लोगों की नजरें कहीं न कहीं टिकी रहती हैं। पहले दिल्ली दरबार के नतीजों पर टिकी थी तो अब पड़ोसी सूबे हरियाणा में हो रही चुनावी जंग के नतीजों पर टिकी हैं।

अब नजरें हरियाणा की ओर
सूबे में भगवा वाले कुछ भाई लोगों की नजरें कहीं न कहीं टिकी रहती हैं। पहले दिल्ली दरबार के नतीजों पर टिकी थी तो अब पड़ोसी सूबे हरियाणा में हो रही चुनावी जंग के नतीजों पर टिकी हैं। भगवा वालों के ठिकाने पर चर्चा है कि इन नतीजों का असर सूबे की राजनीति पर भी दिखाई देगा। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि एक खेमे को लोगों को रात दिन राज की कुर्सी के सिवाय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। इसके लिए पसीने बहाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अब इन भाई लोगों को कौन समझाए कि सियार के उतावलेपन से बेर नहीं पकते।

चर्चा दिन में सपनों में खोने की
वैसे तो राज किसी का भी हो काज करने वालों की नजरें सिविल लाइन्स की तरफ ही टिकी रहती हैं। छोटे-मोटे नेताओं का जमावड़ा भी बंगला नंबर आठ और 13 पर दिखाई देता है, लेकिन इस बार सिविल लाइन्स की तरफ कई लोग टकटकी लगाए बैठे हैं। सूबे की शहरी सरकारों के चुनावों के लिए भगवा वालों में कई बड़े नेता तो पहले से ही लाइन में हैं। चर्चा है कि अब तो कई छुटभैये नेता भी सिविल लाइन्स के सपनों में खोए हुए हैं। इन नेताओं ने शनि को अटारी वाले भाई साहब की अगवानी करने में भी अपनी अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

तीतर गए 13 के भाव
बीकाणा में इन दिनों तीतर गए 13 के भाव और खरगोश हो गए खालसा वाली कहावत काफी चर्चा में हैं। बीकानेरी नमकीन के चटकारों के साथ जमाली चौक के पाटों पर लोग बतियाते हैं कि  25 में से 14 सीटें देने वाला मरु प्रदेश जिस ढंग से नमो टीम के बाद निर्मला सीतारमणजी के बजट में भागीदारी नहीं पा सका, उसी तरह तीन दिन राज के ठहरने के बावजूद बीकाणा की उम्मीदों पर पानी फिर गया। राज का काज करने वाले भी लंच केबिनों में बतियाते हैं कि तीतर और खरगोशों की संख्या के अनुपात में बीकाणा का खयाल रखा गया तो सूरसागर की पाल पर बनी चौपाटी की ठण्डी हवा के झौंकों का भी अलग ही आनंद होगा।

माहिरता पब्लिसिटी में
महामहिम का पहले महीने ही आदिवासियों के प्रति प्रेम क्या उमड़ा भाई साहब के खेमे को चिंता में डाल दिया। बैठे ठाले राज की एसटी नीति पर सवाल निशान जो लग गया। फ्लैगशिप योजनाओं में रात दिन भाग दौड़ करने वाले साहब लोग भी समझ नहीं पा रहे कि महामहिम को मैथी के लड्डू कहां से हाथ लग गए, सो आते ही सक्रिय हो गए। अब उनको कौन समझाए कि यह भवन ही ऐसा है, जो भी उसमें आता है, राज करने और पब्लिसिटी लेने में माहिर होता है। मैडम के वक्त भी दिल्ली वाले खुराना साहब ने अश्कजी की आड़ में जो कुछ किया था, वह भी आदिवासियों प्रति प्रेम का ही राज था।

Read More पर्यावरण मंत्रालय में 4 कर्मचारियों की बर्खास्तगी : कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण, जयराम बोले- हटाने के कारणों को सार्वजनिक करे सरकार

अब आसरा सिर्फ ब्यूरोक्रसी
राज के नवरत्नों की परफोरमेंस को लेकर दिल्ली दरबार में भी चिंतन-मंथन का दौर जारी है। अमित भाई से लेकर नड्डा जी तक माथापच्ची कर चुके हैं, मगर बेस्ट परफोरमेंस वाले नवरत्नों का आंकड़ा छह को भी पार नहीं कर पा रहा। राज का काज करने वाले लंच केबिनों में बतियाते हैं कि अब भाई साहब को केवल ब्यूरोक्रेसी के मुखिया लखनऊ वाले साहब से ही आस है।

Read More दक्षिणी चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, बांध टूटने से हुआ बड़ा हादसा

-एल एल शर्मा

Read More वेनेजुएला में धरती थमी, लेकिन नहीं थमा संकट

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत