शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में पलटी, एक मरा 4 घायल

कार सड़क किनारे खाई में पलटी

शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में पलटी, एक मरा   4 घायल
सराधना स्थित राजगढ़ चौराहे के निकट बीती शाम जयपुर से ब्यावर शादी में जाते समय एक कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे कार में सवार एक जने की मृत्यु हो गई। वहीं उसके 4 साथी घायल हो गए।

 मांगलियावास। सराधना स्थित राजगढ़ चौराहे के निकट बीती शाम जयपुर से ब्यावर शादी में जाते समय एक कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे कार में सवार एक जने की मृत्यु हो गई। वहीं उसके 4 साथी घायल हो गए। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

मांगलियावास थाना प्रभारी दातार सिंह के मुताबिक राजगढ़ चौराहे के निकट सोमवार शाम 5:30 बजे एक कार जयपुर से ब्यावर जाते समय तेज गति व लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे जयपुर ग्रामीण कोटपूतली के भेसलाना निवासी 34 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार में सवार शाहपुरा जयपुर निवासी मृतक के साथी सोमवीर, संजय कुमार, दीपक कुमार व अमित अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर हाईवे एंबुलेंस की मदद से जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार को हैड कांस्टेबल रामलाल जाट ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के भाई योगेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया