तीन जेलों के डेढ़ सौ प्रहरी अस्पताल में भर्ती

छठे दिन भी भूख हड़ताल जारी, प्रदेशभर में 802 प्रहरियों की हालत बिगड़ी

तीन जेलों के डेढ़ सौ प्रहरी अस्पताल में भर्ती

इनकी संख्या में लगातार इजाफा होते देख नेहरू अस्पताल प्रशासन ने अलग से दो वार्डों में सिर्फ इन्हें ही भर्ती करके इलाज की व्यवस्था की है। अस्पताल के स्किन तथा ट्रोमा वार्ड में इन्हें भर्ती किया जा रहा है।

अजमेर। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मैस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर बैठे जेल प्रहरियों की सोमवार को छठे दिन बड़े पैमाने पर तबियत बिगड़ गई। यहां की तीन जेलों में कार्यरत आन्दोलनकारी कार्मिकों में से 150 को अब तक उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जबकि रविवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए हड़तालियों की संख्या 106 थी। वहीं प्रदेशभर की जेलों से सोमवार तक 802 जेल प्रहरियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है।

इनकी संख्या में लगातार इजाफा होते देख नेहरू अस्पताल प्रशासन ने अलग से दो वार्डों में सिर्फ इन्हें ही भर्ती करके इलाज की व्यवस्था की है। अस्पताल के स्किन तथा ट्रोमा वार्ड में इन्हें भर्ती किया जा रहा है। उपकारापाल रविन्द्र कुमार के अनुसार सोमवार शाम तक अजमेर केन्द्रीय कारागृह के 86, महिला जेल के 9 तथा प्रदेश की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल के 45 प्रहरियों को इन वार्डों में भर्ती किया गया है।

यहां उल्लेखनीय है कि जेल प्रहरी बुधवार से मैस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान वे ड्यूटी भी कर रहे हैं। ड्यूटी समाप्त होने के पश्चात वह भूख हड़ताल पर बैठ जाते हैं। एक एम्बुलेंस धरना स्थल पर ही खड़ी रहती है। वहीं प्रदेशभर की 86 जेलों से सोमवार शाम तक 802 प्रहरी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। जबकि रविवार को इनकी संख्या 442 थी, जो कि अब करीब दुगुनी हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई