आनासागर झील पर 2.9 फीट की चादर चली

खानपुरा तालाब भी ओवरफ्लो होकर छलका

आनासागर झील पर 2.9 फीट की चादर चली

झील से लगातार पानी की निकासी के चलते खानपुरा तालाब भी लबालब भर चुका है। शाम को उसका गेज 10.6 इंच नापा गया है। उसकी भी चादर चल पड़ी है।

अजमेर। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान की बारिश के चलते शहर की ऐतिहासिक आनासागर झील की चादर सोमवार को 2 फीट 9 इंच पर चल रही है। बारिश से झील में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। शाम झील में पानी का गेज 15.9 फीट पर पहुंच गया। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इसलिए अतिरिक्त आया 2.9 फीट पानी चैनल गेट के ऊपर से निकल रहा है। जिससे शहर की निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त है और उनकी रात की नींद उड़ गई है। वहीं झील से लगातार पानी की निकासी के चलते खानपुरा तालाब भी लबालब भर चुका है। शाम को उसका गेज 10.6 इंच नापा गया है। उसकी भी चादर चल पड़ी है।

फिलहाल नहीं खोले जाएंगे गेट
जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी के अनुसार भले ही आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई है, लेकिन निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल इसके चैनल गेट खोलकर पानी की निकासी नहीं की जाएगी। बारिश रुकने तक इंतजार किया जाएगा, ताकि निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के मकानों में पानी नहीं भरे। वैसे भी मौजूदा समय में झील का एस्कैप चैनल (नाला) भी अभी पूरी तरह से भरा हुआ है। झील में भराव क्षमता 13 फीट के स्थान पर इस समय 15.9 फीट पानी है। यानि 2.9 फीट अधिक जो कि खुद ही चैनल गेट के ऊपर से निकल रहा है। यही पानी खानपुरा तालाब में पहुंच रहा है। लगातार चल रही बारिश के चलते झील से रविवार को पानी ओवरफ्लो होकर इस तालाब में पहुंचने लगा था और सोमवार की शाम तक यह तालाब भी ओवरफ्लो हो गया। इसका गेज 10.6 इंच पहुंच गया है और 6 इंच पानी की चादर चल पड़ी है।

फॉयसागर का गेज 21.2 फीट पहुंचा
बारिश से फॉयसागर झील में पानी का गेज सोमवार को 21.2 फीट पर पहुंच गया है। सोमवार को यह 18 फीट था।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई