ट्रेनों से लेपटॉप चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, जीआरपी ने 6 लेपटॉप और 4 एटीएम कार्ड किए बरामद
आरोपितों से पूछताछ जारी
जबकि दूसरे प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी मेहतानी की ढाणी, बसवा जिला दौसा निवासी सुरेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ भिन्डा (28) पुत्र बच्चू सिंह गुर्जर व मीणा मोहल्ला मोतीवाड़ा, थाना राजगढ़ जिला अलवर निवासी रवि कुमार मीणा (18) पुत्र लक्ष्मीनारायण मीणा है।
अजमेर। ट्रेनों में लेपटॉप चोरी करने वाले 3 बदमाशों को जीआरपी थाना अजमेर की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 6 लेपटॉप सहित अन्य माल बरामद किया है। सीआई फूलचन्द बालोटिया ने बताया कि एक प्रकरण में गिरफ्तार आरोपितों में नारायणपुर, थाना टहला जिला अलवर निवासी किरोड़ीलाल (22) पुत्र नरेन्द्र कुमार है।
जबकि दूसरे प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी मेहतानी की ढाणी, बसवा जिला दौसा निवासी सुरेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ भिन्डा (28) पुत्र बच्चू सिंह गुर्जर व मीणा मोहल्ला मोतीवाड़ा, थाना राजगढ़ जिला अलवर निवासी रवि कुमार मीणा (18) पुत्र लक्ष्मीनारायण मीणा है। आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की उम्मीद हैं। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Nov 2026 19:02:05
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...

Comment List