विधायक को मर्डर की धमकी देने वाला 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

विधायक भैराराम सियोल को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

  विधायक को मर्डर की धमकी देने वाला 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
ओसिया (जोधपुर) के तत्कालीन विधायक भैराराम सियोल को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बांदरसिंदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बांदरसिंदरी। ओसिया (जोधपुर) के तत्कालीन विधायक भैराराम सियोल को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बांदरसिंदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

थानाधिकारी प्रभातीलाल मीणा ने बताया कि 10 सितंबर 2018 को तत्कालीन विधायक भैराराम सियोल जोधपुर से जयपुर जा रहे थे। इस दौरान बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में आरोपी ने फोन पर मर्डर करने की धमकी दी थी। जिसके बाद विधायक ने बांदरसिंदरी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आईटी सेल के जरिए जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में विशेष टीम बनाकर फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा। आरोपी नौसर (मतोड़ा) निवासी सवाई सिंह (24) पुत्र हरि सिंह राजपूत के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जोधपुर से ही गिरफ्तार कर बांदरसिंदरी थाने लाया गया। जिसे उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है।

 

Read More फिट इंडिया अभियान: आरपीएफ जवानों ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, आमजन को दिया हेल्थ मंत्र

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड :  टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही टेक्निशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है। 139 पदों के...
ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा
म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े