प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 : डमी कांड में संलिप्तता का आरोपी गिरफ्तार, आरपीएससी सचिव ने दर्ज कराई थी एफआईआर

परीक्षा की शुचिता को खण्डित करने एवं धोखाधड़ी का प्रकरण

प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 : डमी कांड में संलिप्तता का आरोपी गिरफ्तार, आरपीएससी सचिव ने दर्ज कराई थी एफआईआर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की आंतरिक सतर्कता के चलते प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में आयोग सचिव ने एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद एसओजी ने आयोग के ही एक लिपिक को गिरफ्तार।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की आंतरिक सतर्कता के चलते प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में आयोग सचिव ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद एसओजी ने आयोग के ही एक लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तब खुला जब आयोग ने संदिग्ध दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जांच में फर्जकारी पुख्ता होने पर आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने 25 फरवरी 2025 को जयपुर स्थित एसओजी थाने में अभ्यर्थी राजेश कुमार मीणा के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया। अभ्यर्थी राजेश कुमार मीणा (रोल नंबर 730447) ने इतिहास विषय की परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक पर अपनी फोटो के स्थान पर डमी कैंडिडेट की फोटो जनरेट की थी। आरोपी ने हस्ताक्षर और जन्म तिथि में भी हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इस धोखाधड़ी के दम पर उसने मुख्य चयन सूची में 569वीं रैंक भी हासिल कर ली थी, जिसे आयोग ने समय रहते पकड़ लिया।

आयोग प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट के आधार पर एसओजी ने कार्यवाही करते हुए आयोग में ही कार्यरत लिपिक मानसिंह मीणा निवासी-सोप, तहसील- नादोती, जिला करौली को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि मानसिंह और अभ्यर्थी राजेश कुमार मीणा परिचित हैं एवं मानसिंह ने इस अपराध में सहयोग किया है। मानसिंह मीणा ने 10 नवंबर 2020 को आयोग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यग्रहण किया था। आयोग सचिव ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि यह सीधे तौर पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा की शुचिता को खण्डित करने एवं धोखाधड़ी का प्रकरण है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम 2025-26 से असंतुष्ट विद्यार्थी 19 से 22 मई तक उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन...
'मेट्रो मंडे' की शुरुआत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो और डीटीसी बस का सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
डॉलर के दबाव में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 54 पैसे टूटकर 96.35 प्रति डॉलर पर बंद
क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त
अमित शाह ने की नेक्स्ट जेन Dial-112 सेवा लॉन्च: 400 अत्याधुनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एक कॉल पर मिलेगी सभी आपातकालीन सेवाएं
त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल