दुराचारी को 10 साल का कठोर कारावास

नाबालिग को बनाया था शिकार पोक्सो कोर्ट ने एक लाख जुर्माना भी लगाया

 दुराचारी को 10 साल का कठोर कारावास

नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी देवली टोंक हाल जहाजपुर भीलवाड़ा निवासी अशोक कुमार उर्फ करण को दस साल के कठोर कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

 अजमेर। पोक्सो मामले के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश रंजन सिंह ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी देवली टोंक हाल जहाजपुर भीलवाड़ा निवासी अशोक कुमार उर्फ करण को दस साल के कठोर कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

मामले के अनुसार जालिया तृतीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना केकड़ी में 14 अप्रैल 2014 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि वह 13 अप्रैल की रात को उसकी नाबालिग पुत्री को घर से बहला-फुसलाकर अपने किराए के मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसंधान में आरोपी की ओर से दुराचार करना पाया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दस साल का कठोर कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आरोपी के खिलाफ विशेष लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने 20 गवाह एवं 23 दस्तावेज प्रस्तुत किए। 

आवाज दो अभियान ने पहुंचाया अंजाम तक

प्रकरण में महानिरीक्षक पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आवाज दो अभियान के अंतर्गत केकड़ी शहर थाने के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को केस आॅफिसर नियुक्त किया और आरोपी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि अजमेर रेंज में आवाज दो अभियान के अंतर्गत अभी तक 25 प्रकरणों में दो अभियुक्तों को फांसी, सात को आजीवन कारावास तथा 10 मामलों में 20 साल की सजा दिलवाई जा चुकी है। 

Read More पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या : कहासुनी के बाद दिया घटना को अंजाम, जानें पूूरा मामला

 

Read More एनडीसी प्रतिनिधिमंडल ने ‘अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर’ के तहत सचिवालय में किया संवाद, राजस्थान के विकास मॉडल की दी गई जानकारी

Read More खराब मौसम के चलते दिल्ली जा रही फ्लाइट डायवर्ट : यात्रियों में असमंजस और चिंता, मौसम में सुधार के बाद रवाना

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग