केकड़ी में नींबू के आकार के ओले गिरे

पश्चिमी विक्षोभ का असर: कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेदिक भवन में व्यापक नुकसान, वातावरण में घुली ठंडक

  केकड़ी में नींबू के आकार के ओले गिरे

पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को तेज हवाओं व अंधड़ के बीच मूसलाधार बारिश हुई वहीं करीब 10-15 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे। ओलों की बौछार से कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेदिक भवन में व्यापक नुकसान पहुंचा।

  केकड़ी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को तेज हवाओं व अंधड़ के बीच मूसलाधार बारिश हुई वहीं करीब 10-15 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे। ओलों की बौछार से कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेदिक भवन में व्यापक नुकसान पहुंचा। वहीं उपखंड क्षेत्र में मूंग, ज्वार व रजके की फसल आडी पड़ने से किसानों को व्यापक नुकसान पहुंचा। 

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और दिन भर सूरज की बादलों से लुकाछिपी चल रही थी, जिससे तापमान थोड़ा कम था। इसी बीच दोपहर करीब 3.30 बजे बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते तेज हवाएं अंधड़ में बदलने लगी और लोगों के घरों व दुकानों पर लगे टीन टप्पर व होल्डिंग आदि उड़ने लगे। शाम 4 बजे एकाएश बारिश का दौर शुरू हो गया। जो हवाओं के वेग के साथ लगातार बढ़ता रहा। इस दौरान ज्यों ज्यों हवाएं तेज होती रही, बारिश का दौर भी तेज होने लगा और कुछ ही देर में तेज हवाओं बारिश के बीच आसमान से ओले गिरने लगे। ओले भी बेर के आकार से बड़े थे। बारिश के साथ ओले गिरने से कौतूहल वश लोग घरों से निकलकर ओले एकत्रित करने लगे। ओलावृष्टि का क्रम भी लगातार 15 मिनट तक चलता रहा। बारिश का वेग तेज होने से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियां हुई। 

कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेद भवन में टिनशेड क्षतिग्रस्त

बारिश के दौरान केकड़ी क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि के समाचार मिले हैं। नाईखेड़ा, मोलकिया, बोगला, कालेड़ा, धुंधरी सहित अन्य कई गांव में 100 से 150 ग्राम वजन तक के ओले गिरे। इतने भारी वजन के ओले देखकर ग्रामीण भी आश्चर्यचकित रह गए। कालेड़ा कृष्ण गोपाल गांव में भारी भरकम ओले गिरने से आयुर्वेद भवन में लगे टीन शेड में छेद हो गए तथा कई टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांव में तो ओलों की चादर तक बिछ गई। उधर,धुंधरी गांव की गौशाला में लगे चद्दर उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे गौशाला में काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जन व पशु हानि नहीं हुई। 

Read More डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2024 : आज से पात्रता जांच और काउंसलिंग शुरू, दो सत्रों में आयोजित होगी प्रक्रिया

 

Read More पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण...
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना