अजमेर सरस डेयरी : 10 रुपए प्रति फैट खरीद मूल्य आज से होगा लागू, पशुपालकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज

समितियों का कमीशन भी बढ़ा

अजमेर सरस डेयरी : 10 रुपए प्रति फैट खरीद मूल्य आज से होगा लागू, पशुपालकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज

अजमेर सरस डेयरी ने पशुपालकाें के लिए अब तक का सबसे बड़ा सुधार पैकेज घोषित किया है। इसमें पशुपालकाें, दुग्ध उत्पादक समितियों के सदस्यों और सचिवों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने इस पैकेज की घोषणा करते हुए बताया कि 21 नवम्बर से अजमेर डेयरी की ओर से 10 रुपए प्रति फैट का नया खरीद मूल्य लागूकर दिया जाएगा।

अजमेर। अजमेर सरस डेयरी ने पशुपालकाें के लिए अब तक का सबसे बड़ा सुधार पैकेज घोषित किया है। इसमें पशुपालकाें, दुग्ध उत्पादक समितियों के सदस्यों और सचिवों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने इस पैकेज की घोषणा करते हुए बताया कि 21 नवम्बर से अजमेर डेयरी की ओर से 10 रुपए प्रति फैट का नया खरीद मूल्य लागूकर दिया जाएगा। जिससे दुग्ध उत्पादकों को अब लगभग 64 रुपए प्रति लीटर दुग्ध खरीद मूल्य मिलेगा। यह खरीद मूल्य आगामी वर्ष तक लागू रहेगा, इस वृद्धि से पशुपालकों को 22 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। 

समितियों का कमीशन भी बढ़ा
चौधरी के अनुसार दुग्ध समितियों के कमीशन में भी बढ़ोतरी की गई है। 21 नवम्बर 2025 से दुग्ध बिल में मिलने वाला 1 प्रतिशत कमीशन बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि शेष 1 प्रतिशत पूर्व की तरह संघ में समिति के बचत खाते में जमा रहेगा।

मिलेगा बीमा योजना का लाभ
अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि समितियों के दुग्ध उत्पादक सदस्यों का 5 लाख रुपए का सरस सुरक्षा कवच बीमा किया जा चुका है, शेष समितियों के दुग्ध सदस्यों का बीमा भी यथाशीघ्र करा दिया जाएगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान