केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड का निर्णय, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया

पूर्व में यह तिथि 22 मई थी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड का निर्णय, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया
12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी गई। तकनीकी समस्याओं के कारण समय बढ़ाया। छात्र रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में घोषित 2025-26 के 12वीं परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पूर्व में यह तिथि 22 मई थी, जिसे अब बढ़कर 23 मई किया गया है।

 

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार बोर्ड की वेबसाइट पर पोस्ट वेरिफिकेशन फैसेलिटीज के संबंध में एक तकनीकी समस्या के कारण छात्रों को पर्याप्त समय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए अधिकृत वेबसाइट पर 23 मई रात 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह 26 से 29 मई के बीच ऐसे विद्यार्थी अंकों के सत्यापन या पूनमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।इस तिथि में कोई फेरबदल नहीं किया गया। ज्ञात रहे कि मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है।

 

Read More 7 महीने से लापता किशोरी का खुलासा, तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित