केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 15 मई से होगी परीक्षा

स्कूल अपने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 15 मई से होगी परीक्षा
सीबीएसई ने 15 मई से शुरू होने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए। स्कूल और प्राइवेट विद्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं। यूनिफॉर्म, आईडी और एडमिट कार्ड अनिवार्य।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 मई से शुरू होने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्कूल अपने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में रिपोर्ट करनी होगी। साथ ही अपनी स्कूल का पहचान पत्र और बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र दोनों रखने होंगे। परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना सख्त मना है।

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे वाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब एक्स आदि पर अफवाहें फैलाने या परीक्षा से जुड़ी सामग्री शेयर करने से बचना चाहिए। सेंटर मेटेरियल भी कर सकेंगे डाउनलोड डॉ. भारद्वाज के अनुसार परीक्षा केंद्र के तौर पर चुने गए स्कूल अपने केंद्र पर अलॉट कैंडिडेट के लिए सेंटर मटीरियल भी डाउनलोड कर सकते हैं। इधर प्राइवेट विद्यार्थी भी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर