शिक्षा बोर्ड की जल्दबाजी परीक्षार्थियों पर पड़ गई भारी, दैनिक नवज्योति ने पहले ही दिया था चेता

गत वर्ष दोनों परिणाम मई माह में घोषित किए गए

शिक्षा बोर्ड की जल्दबाजी परीक्षार्थियों पर पड़ गई भारी, दैनिक नवज्योति ने पहले ही दिया था चेता

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की जल्दबाजी के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगे हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस बार 45 फीसदी यानी 19 हजार अधिक संवीक्षा आवेदन किए गए हैं।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की जल्दबाजी के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगे हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस बार 45 फीसदी यानी 19 हजार अधिक संवीक्षा आवेदन किए गए हैं। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड प्रशासन ने विलम्ब शुल्क के साथ 10 अपै्रल तक संवीक्षा के आवेदन मांगे थे। आवेदनों की यह संख्या गत वर्ष के मुकाबले 19 हजार ज्यादा है। जबकि गत वर्ष दोनों परिणाम मई माह में घोषित किए गए थे।

पिछले वर्ष कुल 43 हजार संवीक्षा आवेदन प्राप्त हुए थे, जो बढ़कर इस बार 62 हजार पहुंच गए हैं। यह साफ संकेत है कि बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में केवल जल्दबाजी ही दिखाई थी। यही कारण है कि 62 हजार परीक्षार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए बोर्ड में संवीक्षा के लिए आवेदन किया है। जो अब तक की सर्वाधिक है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल