पुष्कर में वकील हत्या का विरोध : चौपाटी पर वकील-पुलिस आमने-सामने, सवारी उतारकर निकाली वाहनों की हवा; आन्दोलन जारी रखने का ऐलान

मॉल बाजार में तोड़फोड़, बाजार कराया बंद, दुकानों का सामान फेंका

पुष्कर में वकील हत्या का विरोध : चौपाटी पर वकील-पुलिस आमने-सामने, सवारी उतारकर निकाली वाहनों की हवा; आन्दोलन जारी रखने का ऐलान

जानलेवा हमले में पुष्कर के वरिष्ठ एडवोकेट पुरषोत्तम जाखेटिया की हत्या से आक्रोशित वकीलों के आह्वान पर शनिवार को छुटपुट घटनाओं के साथ अजमेर बंद रहा

अजमेर। जानलेवा हमले में पुष्कर के वरिष्ठ एडवोकेट पुरषोत्तम जाखेटिया की हत्या से आक्रोशित वकीलों के आह्वान पर शनिवार को छुटपुट घटनाओं के साथ अजमेर बंद रहा। श्री व्यापारिक महासंघ के समर्थन के चलते अधिकांश कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बन्द रखे, लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठान खुले रहने से बंद का आह्वान करने वाले वकीलों और प्रतिष्ठान मालिकों के बीच विवाद हुआ। चौपाटी के सामने एक बार तो वकील और पुलिस वाले आमने-सामने हो गए जिससे पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा और कलक्टर लोक बन्धु सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर गजेन्द्र चौहान को घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। अजमेर बंद की खास बात यह रही कि दिवंगत एडवोकेट जाखेटिया के परिजन वकीलों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उल्लेखनीय है कि जिला बार एसोसिएशन ने एडवोकेट पुरषोत्तम जाखेटिया की हत्या के बाद जेएलएन अस्पताल परिसर में धरना देते हुए जो मांग-पत्र दिया था उस पर जिला व पुलिस प्रशासन का सकारात्मक रवैया नहीं होने पर जिला बार ने अजमेर बन्द का आह्वान किया था। शनिवार सुबह से वकीलों ने अपने-अपने क्षेत्र से अजमेर बन्द कराना अपने स्तर पर शुरू कर दिया था। सेशन न्यायालय परिसर स्थित जिला बार कार्यालय से करीब पांच सौ पुरुष व महिला वकीलों का हुजूम अजमेर बंद कराने के लिए रैली के रूप में निकला। ब्यावर रोड सब्जी मंडी में वकीलों के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और वकीलों की वीडियोग्राफी करने वाले पुलिस वालों से उनकी कहासुनी हो गई। 

वकीलों ने कई ऑटोरिक्शा, मिनी बस और सिटी बसों को रोककर उनके पहियों की हवा निकाल दी। जगह-जगह नारेबाजी की। कोटड़ा क्षेत्र की शराब की दुकान भी आन्दोलनकारियों के हत्थे चढ़ी। आन्दोलनकारियों ने मिराज मॉल और पंचशील स्थित सीएसएम मॉल में घुसकर तोड़फोड़ की। 

पुलिस और वकील आमने-सामने
आनासागर चौपाटी के सामने एक दुकानदार से कहासुनी होने पर वह आक्रोशित वकीलों के हत्थे चढ़ गया। वकील उसके साथ कोई हरकत करते इससे पहले पुलिस की बड़ी टीम पहुंची। सभी ने उस दुकानदार को बचा वकीलों से उलझने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व वकीलों के बीच धक्कामुक्की हुई। मामला गरम होता इससे पहले वहां बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक रावत और सचिव दीपक गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ वकील पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

 

Read More राहुल-खड़गे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही, कहा-पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान