वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा 2025 : अपात्र अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन विड्रॉ, आयोग ने दिया आज से 12 मई तक आवेदन में संशोधन का अवसर

परीक्षा नहीं देने के इच्छुक अभ्यर्थी भी आवेदन विड्रॉ कर सकते

वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा 2025 : अपात्र अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन विड्रॉ, आयोग ने दिया आज से 12 मई तक आवेदन में संशोधन का अवसर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक और कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा-2025 के लिए अभ्यर्थियों को 6 से 12 मई तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया। 500 रुपए शुल्क देकर पोर्टल पर बदलाव किए जा सकेंगे। परीक्षाएं जुलाई में।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा 2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया है। ऑनलाइन संशोधन 6 से 12 मई तक किए जा सकेंगे। आयोग सचिव ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2025 का आयोजन 12 से 18 जुलाई तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा 2025 का आयोजन 26 27 जुलाई को किया जाएगा। ऑनलाइन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को -मित्र / ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से पांच सौ रुपए शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।

अयोग्य अभ्यर्थी भी 6 से 12 मई तक अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रॉ बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ किया जा सकता है। इसी तरह परीक्षा नहीं देने के इच्छुक अभ्यर्थी भी आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित...
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस