नगर निगम की कार्रवाई : दरगाह गेट नंबर तीन के पास अवैध निर्माण सीज, लंगरखाना क्षेत्र में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर सीलिंग

अतिक्रमण प्रभारी उत्तर रमेश चौधरी और पुलिस रही मौजूद

नगर निगम की कार्रवाई : दरगाह गेट नंबर तीन के पास अवैध निर्माण सीज, लंगरखाना क्षेत्र में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर सीलिंग
नगर निगम ने स्टे आदेश की अवमानना पर सैयद एसनेन चिश्ती की बन रही होटल की ऊपरी दो मंजिलें सीज की। कार्रवाई के दौरान पुलिस मौजूद। कोर्ट ने दरगाह क्षेत्र की सकड़ी गली में अवैध निर्माण पर रोक लगाई थी, बावजूद इसके निर्माण जारी रहा।

अजमेर। नगर निगम प्रशासन ने स्टे आदेश की अवमानना करने पर सैयद एसनेन चिश्ती की ओर से बनाई जा रही होटल की ऊपरी दो मंजिलों को सीज कर दिया है। अतिक्रमण प्रभारी उत्तर रमेश चौधरी और पुलिस रही मौजूद।

सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पश्चिम मन मोहन चंदेल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर के पास स्थित सकड़ी गली (लंगरखाना) में निर्माण स्टे आदेश जारी होने के बावजूद बनी बहुमंजिला भवन को सीज करने का आदेश नगर निगम को दिए थे। एडवोकेट ऐतेशाम चिश्ती ने दरगाह क्षेत्र की सकड़ी गली लंगरखाना में दरगाह के गेट नम्बर तीन के सामने स्थित मक्का हाऊस के पुराने भवन को गिराकर नई बहुमंजिला इमारत बनाने के मामले में कोर्ट से स्टे आदेश प्राप्त किया था। जिसकी सूचना उक्त भवन के निवामियों मालिकों को मलिभांति दी गई थी। इसके बावजूद काफी लंबे समय तक निर्माण होने के बाद प्रतिवादियों ने भूतल पर मांसाहारी भोजन के लिए रेस्टोरेंट खोल दिया।

 

Read More फिट इंडिया अभियान: आरपीएफ जवानों ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, आमजन को दिया हेल्थ मंत्र

 

 

Read More अजमेर में दर्दनाक हादसा या साजिश? स्कॉर्पियो में जिंदा जले पूर्व सरपंच परिवार के चार सदस्य

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस