आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : आरपीएससी ने दिया पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका, अभ्यर्थी 11 से 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन

पुनर्गणना के लिए 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर से शुल्क का ऑनलाइन भुगतान

आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : आरपीएससी ने दिया पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका, अभ्यर्थी 11 से 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों को 11 से 20 मई तक प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थी और असफल हॉरिजोन्टल श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा परिणाम में शामिल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना (री-टोटलिंग) के लिए 11 से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया है। साक्षात्कार के लिए असफल रहे हॉरिजोन्टल श्रेणी के अभ्यर्थी तथा साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आरएएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम गत वर्ष 8 अक्टूबर को जारी किया था। इसके तहत मुख्य परीक्षा के परिणाम में साक्षात्कार के लिए असफल अभ्यर्थी (हॉरिजोण्टल श्रेणी-विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी) एवं साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों की पुनर्गणना कराने के लिए 11 मई से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डेशबोर्ड के तहत आरएएस मुख्य परीक्षा 2025 इंस्ट्रक्शन लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पुनर्गणना के लिए 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर से शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है। पुनर्गणना के लिए आयोग में ऑफलाइन प्रार्थना पत्र एवं ऑफलाइन शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम 1999 के नियम 18 (1) में उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांकों की पुनर्गणना का प्रावधान किया गया है। इस नियम में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद