सीबीआई अधिकारी बन रिटायर्ड अधिकारी को किया 13 दिन डिजिटल अरेस्ट : मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का दिखाया डर, 57 लाख वसूले

साइबर थाने की टीम मामले की जांच करने में जुट गई

सीबीआई अधिकारी बन रिटायर्ड अधिकारी को किया 13 दिन डिजिटल अरेस्ट : मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का दिखाया डर, 57 लाख वसूले

रिटायर्ड पशुपालन अधिकारी के साथ 57 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हें 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर चार बार रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाई। पीड़ित ने रकम देेने के लिए पत्नी के एफडी खातों को भी तुड़वाना पड़ा। साइबर थाने की टीम मामले की जांच करने में जुट गई है।

अजमेर। रिटायर्ड पशुपालन अधिकारी के साथ 57 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन्हें 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर चार बार रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाई। पीड़ित ने रकम देेने के लिए पत्नी के एफडी खातों को भी तुड़वाना पड़ा। साइबर थाने की टीम मामले की जांच करने में जुट गई है। साइबर थाना प्रभारी डीएसपी शमशेर खां ने बताया कि परिवादी वैशाली नगर निवासी जगदीश कुमार हैं। जिन्हें बदमाशों ने वारदात सीबीआई अधिकारी बनकर अंजाम दी है। उन्हें बदमाशों ने 22 दिसम्बर को व्हाट्सएप कॉल किया था। उन्हें झांसा दिया कि एक मनी लॉन्ड्रिंग कैस की जांच में सामने आया है कि उनका आधार कार्ड मनी लॉ्ड्रिरंग में उपयोग किया जा रहा है। प्रकरण में वे भी आरोपित हैं। उन्हें बदमाशों ने गिरफ्तारी होने की धमकी दी।

जिससे वे डर गए और कुछ समझ ही नहीं पाए। जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। व्हाट्सएप पर सभी दस्तावेज मंगवा कर बदमाशों ने चार ट्रांजेक्शन के जरिए उनसे कुल 57 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उनके पेंशन की रकम और पत्नी की भी पोस्ट ऑफिस व बैंक खातों जमा एफडी को तुड़वा कर बदमाशों को रुपए ट्रांसफर किए हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली