बैरिकेड्स गिराकर कलक्ट्रेट में घुसे यूथ कांग्रेसी : पुलिस नहीं कर पाई काबू, सेवन वण्डर्स निर्माण में जनता के पैसों के दुरुपयोग पर जताया रोष

कलक्टर चैम्बर का किया घेराव

बैरिकेड्स गिराकर कलक्ट्रेट में घुसे यूथ कांग्रेसी : पुलिस नहीं कर पाई काबू, सेवन वण्डर्स निर्माण में जनता के पैसों के दुरुपयोग पर जताया रोष

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोकने के काफी प्रयास किए, लेकिन जिलाध्यक्ष मल्होत्रा सहित कार्यकर्ता चैम्बर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

अजमेर। यूथ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अजमेर बचाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के अन्तर्गत कलक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया गया। युवा कांगे्रसियों ने कलक्ट्रेट मेन गेट के बाहर लगाए बैरिकेड्स गिरा दिए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर गेट खोल दिया। नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर लोकबन्धु के चैम्बर तक पहुंच गए। वहां भी जमकर हंगामा हुआ। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्टर चैम्बर के बाहर काफी देर तक नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे। 

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोकने के काफी प्रयास किए, लेकिन जिलाध्यक्ष मल्होत्रा सहित कार्यकर्ता चैम्बर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा प्रदर्शन के बाद एडीएम सिटी गजेन्द्र सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ की समझाइश के बाद मल्होत्रा सहित चुनिन्दा कांग्रेसियों ने कलक्टर चैम्बर में जाकर प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें स्मार्ट सिटी और जिला प्रशासन अधिकारियों पर सेवन वण्डर्स और अन्य निर्माण पर किए गए 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषियों को सजा दिलाने और उनकी तनख्वाह से वसूली की मांग की।

दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई 
कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने कुछ मिनट के लिए एसपी आॅफिस और कलेक्टर चैम्बर के बीच में बैठकर भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस की समझाइश से उठे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के बाहर कलेक्ट्रेट की तरफ टेंट लगाकर धरना दिया जिसे बाद में आमसभा में तब्दील कर दिया गया। सभा को पीसीसी सदस्य हेमन्त भाटी सहित पीसीसी सचिव सुनील लारा, यूथ कांग्रेस जिला प्रभारी तेजकरण चौधरी, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, चंदन सिंह, रवि सिनोदिया, अरशद इंसाफ, हेमराज खारोलिया, मनीष चौरसिया, सुनील धानका, अशोक बिंदल, ईश्वर राजोरिया, लोकेश शर्मा, सागर मीणा, नरेश सारवान, लोकेश चारण, हनीश मारोठिया ने सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने धरने में स्मार्ट सिटी के फंड और भाजपा राज में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

न सरकार चेती न प्रशासन 
मल्होत्रा ने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा डेढ़ माह से लगातार जनता की मेहनत की कमाई के 100 करोड़ रुपए की बर्बादी करने के जिम्मेदारों को सजा दिलवाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। सेवन वंडर पर प्रदर्शन से लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन, पुतला दहन, हस्ताक्षर अभियान, यूडीएच मंत्री को ज्ञापन, जनजागरुकता अभियान और विभिन्न स्तर परं प्रदर्शन किए गए, लेकिन जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा अब तक घोटाले में लिप्त अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि अब भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो यूथ कांग्रेस न्यायालय की शरण लेगी और भूख हड़ताल भी की जाएगी। 

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले की राशि मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद