कलक्टर ने पूछे पिता के नम्बर, अब और बेटियों ने भी उनकी कोठी पर चस्पा किए

कलक्टर ने पूछे पिता के नम्बर, अब और बेटियों ने भी उनकी कोठी पर चस्पा किए
शहर में एक मूक-बधिर बेटी के साथ दरिंदगी के मामले में कलक्टर से न्याय की मांग करने गई छात्राओं से कलक्टर द्वारा पिता के मोबाइल नंबर पूछने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

अलवर। शहर में एक मूक-बधिर बेटी के साथ दरिंदगी के मामले में कलक्टर से न्याय की मांग करने गई छात्राओं से कलक्टर द्वारा पिता के मोबाइल नंबर पूछने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार की सुबह कलक्टर निवास के बाहर पोस्टर लगाए गए। यह पोस्टर महाविद्यालय छात्रों व पूर्व छात्रों सहित कई अन्य संगठनों से जुड़े युवाओं द्वारा लगाया गया हैं। इसमें लिखा हुआ था, कि कलक्टर महोदय यह नंबर बच्चियों के पिता के हैं जो न्याय और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। पोस्टर में छात्राओं के पिता का नाम व मोबाइल नंबर अंकित किया हुआ है। जिला कलक्टर के निवास के बाहर लगा पोस्टर दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि इसकी जानकारी मिलने के बाद इनको हटवा दिया गया।

यह था मामला
14 जनवरी को कुछ छात्राएं 11 जनवरी की रात तिजारा फाटक पुलिया पर लहूलुहान हालत में मिली मूक बधिर बालिका के मामले में विरोध जताते हुए न्याय की मांग को लेकर जिला कलक्टर से मिलने उनके कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान कलक्टर ने धमकाने के अंदाज में छात्राओं से कहा कि पढ़ने आती हो या राजनीति करने। इस दौरान जिला कलक्टर ने छात्राओं से उनके पिता का नाम व मोबाइल नंबर भी पूछे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लगातार विरोध हो रहा था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव