सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे

नाली और बारिश का पानी 

सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 1 से 22 तक बारिश में जलभराव, टूटी सड़क, नाली और सीवर ओवरफ्लो की समस्याएं सामने आती हैं। सीकर रोड, वीकेआई, मुरलीपुरा, खातीपुरा रोड और निवारू रोड प्रमुख प्रभावित क्षेत्र। 36.88 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना के बावजूद अंदरूनी इलाकों में जल निकासी की समस्या बनी हुई।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 1 से 22 तक का इलाका शहर के बड़े हिस्से को समेटे हुए है। नए परिसीमन के बाद इन 22 वार्डों में सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क, अतिक्रमण और दूसरी नागरिक सुविधाओं का जिम्मा नगर निगम के हिस्से आता है। कागज पर कामों की सूची लंबी है, लेकिन जमीन पर कई समस्याएं ऐसी हैं जो बार-बार सामने आती हैं। खासतौर पर बारिश में जलभराव, टूटी सड़क, नालियों की समस्या और सीवर ओवरफ्लो लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बन जाते हैं।

जलभराव सबसे बड़ी साझा समस्या :

सीकर रोड, वीकेआई, मुरलीपुरा, खातीपुरा रोड, 14 नंबर रोड और आसपास के क्षेत्रों में बरसात के दौरान पानी जमा होने की समस्या लंबे समय से सामने आती रही है। वर्ष 2024 में सीकर रोड ड्रेनेज के लिए 36.88 करोड़ रुपए की परियोजना शुरू की गई थी, जिसमें वीकेआई से सेंट्रल स्पाइन, बड़ी खेड़ा और मुरलीपुरा सहित कई हिस्सों को शामिल किया गया। इसके बावजूद हाल की मानसून की बारिश के दौरान अधिकतर वार्डों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

सड़क और फुटपाथ :

Read More जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाडा नगर निगमाें में भाजपा को स्पष्ट बहुमत: बीकानेर में कांग्रेस जीती; पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय रहेंगे किंगमेकर

विद्याधर नगर के इन वार्डों में सड़क बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सड़क की गुणवत्ता और निर्माण के बाद उसकी देखरेख है। लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के चलते सड़क खुदाई के बाद समय पर मरम्मत, टूटी सड़कों का पैचवर्क, फुटपाथ की मरम्मत, डिवाइडर और सार्वजनिक रास्तों की देखभाल नहीं होना लोगों के लिए परेशानी बनी हैं।

Read More आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया

नाली और बारिश का पानी :

Read More सेठी कॉम्पलेक्स अग्निकांड : बंद फायर सिस्टम के हाईड्रेंट में भरे मिले नींबू-मिर्ची

इलाके की सबसे बड़ी समस्याओं में जलभराव शामिल है। सीकर रोड, वीकेआई, मुरलीपुरा, खातीपुरा रोड और आसपास के कई हिस्सों में बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या लंबे समय से सामने आती रही है। मुख्य रोड को छोड़कर आज भी अंदरूनी इलाकों और निवारू रोड, वीकेआई के क्षेत्र, झोटवाड़ा के क्षेत्रों में समस्या जस के तस बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय