सेठी कॉम्पलेक्स अग्निकांड : बंद फायर सिस्टम के हाईड्रेंट में भरे मिले नींबू-मिर्ची

करीब 7 घंटे में आग पर काबू

सेठी कॉम्पलेक्स अग्निकांड : बंद फायर सिस्टम के हाईड्रेंट में भरे मिले नींबू-मिर्ची
पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्पलेक्स में आगजनी के दौरान फायर फाइटिंग सिस्टम की खामियां सामने आईं। हाइडेंट में नींबू-मिर्ची और कपलिंग गायब मिलने से आग बुझाने में सात घंटे लगे। अतिक्रमण के कारण दमकल वाहन भी मौके तक नहीं पहुंच सके। हादसे में 20 से अधिक दुकानों का सामान जला।

जयपुर। पुरोहित जी का कटला के पास स्थित सेठी काम्पलेक्स में हुए अग्निकांड में फायर फाईटिंग सिस्टम के हाईडेंट में नीबू एवं मिर्ची भरी मिली। इसके साथ ही मौके पर कपलिंग भी गायब मिलने से आगजनी की घटना को रोकने में दोगुना से अधिक समय लगा और करीब सात घंटे में आग पर काबू किया। इससे बीस से अधिक दुकानों में रखा सामान स्वाहा हो गया। राजस्थान राज्य मानवाधिकारी आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई।

पुरोहित जी का कटला में लगे फायर फाईटिंग सिस्टम में हाईडेंट में कपलिंग तक खोल रखी थी जिसके चलते हॉज पाईप भी नहीं लग पाए। इसके साथ ही घाटगेट पर बनाए गए होज से पुरोहित जी का कटला तक अंडरग्राउंड लाईन डाली हुई है और वहां तीन पम्प हाउस बने हुए हैं। करीब डेढ़ किमी लंबी अंडरग्राउंड लाईन में कहीं न कहीं लीकेज होने की वजह से नोजल काम ही नहीं आए। इसके साथ ही बाजार में अतिक्रमणों के चलते फायर ब्रिगेड की गाडियां भी मौके पर नहीं पहुची और मुख्य सड़क से फाइप ले जाने में समय लगने से घटना बड़ी हो गई और बीस से अधिक दुकानों में रखा करोडों का सामान जल कर राख हो गया।

अब प्रमुख बाजारों एवं बहुमंजिला बिल्डिंगों की होगी जांच :

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा ने बताया कि सेठी कॉम्पलेक्स में हुई आगजनी के बाद मौका निरीक्षण किया गया। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावूति नहीं हो इसके लिए शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही बहुमंजिला बिल्डिंगों में फायर उपकरणों की जांच कराई जाएगी। जहां उपकरण खराब है और एनओसी नहीं ले रखी हे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, भोपाल से दिल्ली जा रहे विमान में तकनीकी खराबी की सूचना

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाया गया था प्रोजेक्ट :

Read More राजस्थान में अक्टूबर से साइबर अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुरोहित जी का कटला की तंग गलियों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में आगजनी की संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए स्मार्टसिटी परियोजना के तहत जनवरी 2021 में करीब चार करोड की लागत से यह प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया था।

Read More सचिन पायलट ने निकाय चुनाव परिणामों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को दी बधाई, भाजपा पर लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती