समझाइश के लिए बुलाया, विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी; नवजात बेटे के पिता की मौत

हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार

समझाइश के लिए बुलाया, विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी; नवजात बेटे के पिता की मौत
विद्याधर नगर में दो पक्षों के विवाद के दौरान चाकूबाजी में 22 वर्षीय शाकिर की हत्या के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फर्दू चचा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने समझौते के बहाने बुलाकर शाकिर और उसके भाई कय्यूम पर हमला किया।

जयपुर। विद्याधर नगर पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में युवक की हत्या कर फरार हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों में भट्टा बस्ती का हिस्ट्रीशीटर फर्दू चचा भी शामिल है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।   वहीं मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के अनुसार सोमवार देर रात सुलह के लिए जुटे दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी हो गई। हमले में 22 वर्षीय शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया। शाकिर के करीब 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था। गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार तड़के करीब 2:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शराब पीने के दौरान भी हुआ था झगड़ा : पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा के अनुसार  आरोपी मोहम्मद फरीद उर्फ फर्दु (37) संजय नगर भटटा बस्ती , शाहरूख (32) भट्टा बस्ती और दिलशाद उर्फ ढ़िल्लू (40) सुदामापुरी नाहरी का नाका शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपी रफीक उर्फ बकरी चोर और मृतक के भाई कय्यूम के बीच पहले से आपसी लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब तीन चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। उसी बात पर आरोपी दिलशाद उर्फ ढिल्लू  ने परिवादी को राजीनामा करने के बहाने बुलाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शाकिर के पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस मामले में फरार अन्य की तलाश कर रही है।

तीनों आदतन अपराधी, अलग अलग थानों में दर्ज हैं प्रकरण :

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार शुदा आरोपी के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में दो दर्जन से भी ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें अकेले फर्दू के खिलाफ 17 प्रकरण दर्ज हैं।

Read More आसपुर में 8 इंच बारिश से बिगड़े हालात, आज से मानसून की हो सकती है विदाई

पैसों को लेकर पुराना विवाद :

Read More प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कल, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

घायल कय्यूम ने पुलिस को बताया कि भट्टा बस्ती निवासी कुछ युवकों से उनका पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उसने बताया कि उसे राजीनामे के लिए विद्याधर नगर मंदिर मोड़ पर बुलाया गया था। कय्यूम के अनुसार, मौके पर करीब पांच-छह लोग मौजूद थे और कुछ लोग गाड़ियों पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर पहले शाकिर की जांघ पर वार किया। इसके बाद उस पर भी चाकू से हमला किया गया।

Read More जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस