पार्टी से बगावत करने वाला अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेगा: संजय शर्मा

पार्टी से बगावत करने वाला अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेगा: संजय शर्मा

संजय ने कहा कि सभी मंत्री अपने तरीके से कम कर रहे हैं और यह एक काल्पनिक सवाल है कि सरकार में मंत्रियों की नहीं चल रही है।

अलवर। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जो भी अपनी पार्टी से बगावत करेगा वह अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मारने का काम करेगा।

संजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में अलवर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाने के बाद रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अलवर का सौभाग्य है कि एक जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता यहां का प्रतिनिधित्व करेगा। केंद्र सरकार में मंत्री हैं और विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। संगठन के अच्छे कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने यादव पर विश्वास जताया और अलवर से टिकट दी और उनके नेतृत्व में अलवर को काफी सौगातें मिली हैं। सरिस्का का एलिवेटेड रोड उन्हीं के द्वारा स्वीकृत किया गया है, डीपीआर तैयार हो गई है। जल्दी ही उसका भूमि पूजन होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेंद्र यादव यहां से भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की केंद्र में सरकार बनेगी।

बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी प्रत्याशी नहीं है। चांदनाथ जी भी भारी बहुमत से चुनाव जीते थे। बालक नाथ जी भी बहुमत से चुनाव जीते थे और निश्चित रूप से भूपेंद्र यादव भी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर पूरा विश्वास किया है। राज्य में सभी सीट भाजपा जीतेगी। 

Read More ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान

संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो माह में काफी काम किए हैं और जनता उनसे खुश है, ऐसे में मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की सभी सीट पार्टी जीतेगी। स्थानांतरण में मंत्री और विधायकों की नहीं चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानांतरण नीतिगत तरीके से हुए हैं और सरकार इसमें पूरी पारदर्शिता से कम कर रही है।

Read More गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति

उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपने तरीके से कम कर रहे हैं और यह एक काल्पनिक सवाल है कि सरकार में मंत्रियों की नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

Read More जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत