भाजपा ने विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है: लखावत
पूर्व अध्यक्ष लखावत आज यहां मीडिया से बातचीत कर
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है: लखावत
अलवर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी एवं परीक्षण कर लिया गया है।
एक दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे राजस्थान विरासत एवं संरक्षण प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष लखावत आज यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मतदान स्थल से लेकर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तक पूरी तैयारी कर ली गई है। अब पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है जिसमें राजस्थान के सभी लोगों से अपने सुझाव मांगे गए हैं कि वह किस तरीके का राजस्थान चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र आमजन का होगा इआरसीपी के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा यात्रा निकालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और हर राजनीतिक पार्टी को यात्रा निकालना चाहिए। अपनी बात जनता तक पहुंचाने का उसको अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह विफलता की यात्रा निकालना चाहते हैं और अंतिम यात्रा है।
लखावत ने अलवर में पार्टी के आयोजित जिला चुनाव प्रबंधन समिति एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समितियो की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता पूर्व विधायक हेम सिंह भड़ाना पूर्व विधायक जयराम जाटव शहर विधायक संजय शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Comment List