महिला से मारपीट का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

श्रृंगार का सामान सहित मोबाइल फोन बरामद

महिला से मारपीट का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

राजस्थान में अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला को पीटने का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस वीडियो को पहले झगड़े का वीडियो माना। जब वीडियो वायरल हुआ, तो जांच की गयी, तो यह फर्जी निकला।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला को पीटने का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने इस वीडियो को पहले झगड़े का वीडियो माना। जब वीडियो वायरल हुआ, तो जांच की गयी, तो यह फर्जी निकला। इस पर पुलिस ने आरोपी मेजर खान और उसके साथी रोबिन खान को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि 9 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा एक महिला से मारपीट करते दिखाया गया था। पुलिस ने मामले की सत्यता जानने के लिये वीडियो बनाने वाले आरोपी मेजर खान एवं उसके साथी रोबिन को हिरासत में लिया, तो हकीकत सामने आयी। 

आरोपी मेजर खान ने बताया कि वह वीडियो बनाने का काम करता है। उनकी एक टीम है, जो विभिन्न प्रकार के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ज्यादा लोग देख सकें और कुछ कमाई हो सके। पूछताछ में उसने बताया कि उसने रोबिन खान को मेवाती महिला के कपड़े पहनाकर उसके साथ मारपीट का वीडियो बनाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कैंडिड कैमरा, मेवाती क्षेत्र की महिलाओं के परिधान और श्रृंगार का सामान सहित मोबाइल फोन बरामद कर लिया। वीडियो क्रिएटर मेजर खान पिकअप चालक है, वहीं रोबिन ट्रक में खलासी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
आमेर महल को 5 मार्च दोपहर 12 बजे से बंद रखने का आदेश रद्द। BRICS FMCBG मीटिंग के तहत प्रस्तावित...
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग