खेत पर पानी की मोटर में आया करंट, झुलसने से छात्र की मौत
चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए
विजय मंदिर थाना क्षेत्र के डढ़ीकर गांव में 12वीं कक्षा के छात्र अजय जाटव की खेत में पानी की मोटर में आए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे निजी अस्पताल और फिर सामान्य चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।
अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र में करंट लगने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। डढ़ीकर गांव में अजय जाटव खेत पर पानी की मोटर के पास खड़ा था। उसी दौरान मोटर में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से अजय गंभीर रूप से झुलस गया।
सूत्रों ने बताया कि परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सामान्य चिकित्सालय भेज दिया गया। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Apr 2026 18:28:01
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...

Comment List