असर खबर का - पांच महीने बाद नलों से टपका अमृत

मामोनी गांव के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

असर खबर का - पांच महीने बाद नलों से टपका अमृत

पेयजल समस्या को लेकर नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा।

राजपुर। क्षेत्र के खांडा सहरोल ग्राम पंचायत के मामोनी गांव में करोड़ों रुपए की लागत से 2 वर्ष पहले बनाई गई जनता जल योजना की हवाई पानी की टंकी कुछ दिनों तक उपभोक्ताओं के घरों में नलों से पानी पहुंचा रही थी उसके बाद 5 महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा था। नल शोपीस मात्र बनकर रह गए थे। इस समस्या को लेकर 30 मई को दैनिक नवज्योति ने नलों में नहीं पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल  नामक शीर्षक से खबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि अब अधिकारियों के हरकत में आने के बाद नलों में पानी आने लगा है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। लेकिन उल्लेखनीय बात तो यह है कि 5 महीने से मामोनी गांव के ग्रामीणों के घरों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा था और नल सप्लाई का बिल नियमित तरीके से हर महीने पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीण अचंभित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नलों में पानी तो आ नहीं रहा फिर बिल कैसे आ रहा है! इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पानी के लिए भीषण गर्मी में त्राहि त्राहि मची हुई है। मामोनी गांव में करीब 1500 लोग निवास करते हैं तथा एक ही से 15 सौ लोगों की प्यास बुझा पाना मुश्किल साबित हो रहा है और पानी टंकी का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था इसे हर घर में नल कनेक्शन दिया गया था लेकिन करीब डेढ़ साल तक नियमित नल से पानी लोगों के घरों में पहुंचा उसके बाद नलों में अभी तक करीब 5 महीने से पानी नहीं पहुंचा है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया फिर भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मामले को लेकर दैनिक नवज्योति ने नलों में नही पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल  नामक शीर्षक से खबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद प्रशासन के जिम्मेदार हरकत में आए और नलों से नियमित पानी लोगों के घरों में पहुंचने लगा। 

जनता जल योजना की मोटर को करवाया ठीक
ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह चौहान,सरपंच धनराज मेहता ने बताया कि जल जीवन मिशन और जनता जल योजना की मोटर ठीक करवा दी हैं। लोगो को गर्मी में घरों तक नलो से पानी पहुंचने लगा है। ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह चौहान ने लोगों से गर्मी में व्यर्थ पानी बबार्दी और नलों में टोटी लगाने की अपील की है। नल उपभोक्ताओं के नलों में 5 महीने बाद पानी पहुंचने पर राहत की सांस ली है। लोगों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त भी किया हैं।

मामोनी गांव में मोटर का ठीक करवा दिया है अब लोगों को नलों से पानी पहुंचने लग गया हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की बचत करना चाहिए। व्यर्थ पानी बबार्दी रोकना चाहिए और नलों में टोटीयां लगाने की लोगो से अपील की हैं।
- रोशन सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी।    

मामोनी गांव में नलों में पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। अब गांव में किसी प्रकार की पानी की समस्या नहीं है। लोगों में खुशी है।
- धनराज मेहता, सरपंच।

Read More महिला और युवक को जेठ और चाचा ससुर ने पेट्रोल डालकर जलाया : दोनों के प्रेम प्रसंग से नाराज थे परिजन, पीड़ितों के बयान दर्ज

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
शासन और सार्वजनिक सेवा को सीधे समझ सकें, और यह भी कि वे एक दिन इसे और भी बेहतर कैसे...
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र 
राजस्थान को देश का माइनिंग हब बनाने में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख भूमिका, निवेश और सहभागिता में सक्रिय भागीदारी
जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आगाज : पद्मनाभ सिंह के सहयोग से तैयार किया गया फेस्टिवल, कला, हस्तशिल्प, खानपान और संवाद की अनूठी श्रृंखला प्रस्तुत