कागजों में ही चमक रही बिजली, अधिकारी बेपरवाह

बची कसर पूरी कर रही पानी की किल्लत, ग्रामीणों का हाई वोल्टेज ड्रामा

कागजों में ही चमक रही बिजली, अधिकारी बेपरवाह

बिलोदा गांव में तीन दिन से छाया अंधेरा।

नाहरगढ़। नाहरगढ़ बिलोदा गांव में इन दिनों बिजली विभाग की घोर लापरवाही से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है और चौंकाने वाली बात यह है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। आलम यह है कि जेईएन और एईएन जैसे बड़े अधिकारी भी गायब हैं और कोई कर्मचारी गांव में झांकने तक नहीं आया। ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने खुद ही बिजली ठीक करने का जिम्मा उठा लिया। 

अधिकारी नहीं उठा रहे फोन, नहीं पहुंचा कोई कर्मचारी 
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही बिजली खराब होने की जानकारी बिजली विभाग को दे दी थी, लेकिन विभाग कुंभकरणी नींद में सोया है। न कोई मिस्त्री आया, न कोई अधिकारी फोन पर मिला। एक ग्रामीण ने तो यहां तक कहा, लगता है हमारे गांव में बिजली कागजों में ही चमक रही है, असल में तो हम लालटेन' जला रहे हैं। पानी की किल्लत ने तो रही-सही कसर भी पूरी कर दी है, क्योंकि बिजली के बिना पंप नहीं चल पा रहे हैं। वहीं बिलोदा के सरपंच महेंद्र मीणा का गुस्सा तो बिजली के ट्रांसफॉर्मर की तरह धमाका कर रहा है। उन्होंने गुस्से में कहा तीन दिन से गांव में अंधेर नगरी है और इन अधिकारियों को कोई फर्क' नहीं पड़ रहा। ये विभाग वाले राजा बने बैठे हैं, इन्हें लगता है कि सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा। स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि  हालत तो बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा एक तरफ यह जानलेवा गर्मी और ऊपर से यह बिजली की कटौती, समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। फ्रिज तो  अलमारी' बन गया है और रात में मच्छरों' से लड़ाई चल रही है। लगता है बिजली हमारी दुश्मन बन गई है। अब देखना यह होगा कि क्या बिजली विभाग अपनी नींद से जागेगा या ग्रामीणों को ही हाथ में औजार लेकर बिजली ठीक करनी पड़ेग।  गांव वाले तो यही कह रहे हैं जब अधिकारी नहीं सुनते, तो जनता ही अपनी सरकार है। 

बिजली गिरी और हमारे 3-4 इंसुलेटर  पंचर हो गए हैं। जल्द ही ठीक करा देंगे।
-   रामस्वरूप, जेईएन, विद्युत विभाग 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत